Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली एम्स में लिया कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली एम्स में लिया कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गृह मंत्री अमित शाह ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन, मेदांता अस्पताल में ली पहली डोज

    कोरोना के खिलाफ जारी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान (Nationwide vaccination campaign) के तहत 1 मार्च से पूरे देश में दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi corona vaccine) ने भी कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की पहली डोज ली. मोदी ने दिल्ली एम्स में सुबह टीका लिया. इस दौरान पीएम मोदी असमिया गमछा पहने दिखे. पीएम मोदी को टीका पुडुचेरी और केरल की रहने वाली नर्स न दी. इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों से बात भी की. पीएम मोदी ने कोरोना का टीका तो लगवाया, लेकिन उसके साथ ही उन्होंन चुनावी राज्यों को भी साधने का काम किया. इसके अलावा टीका को लेकर विपक्षी हमले का भी करारा जवाब दिया.

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, पुडुचेरी की रहने वाली नर्स पी निवेदा ने मोदी को भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक लगाई।

    मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने एम्स में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में असाधारण काम किया है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं। आइए, हम सब मिलकर भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाएं।’’

    प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ ही टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह असमिया गमछा पहने दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए टीका लगवा रहे हैं। उनके साथ इस तस्वीर में निवेदा के अलावा केरल की रहने वाली एक अन्य नर्स रोसम्मा अनिल भी दिख रही हैं।

    दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

    टीकाकरण के लिए लोग कोविन टू-पाइंट जीरो पोर्टल या आरोग्‍य सेतु जैसे अन्‍य आई टी ऐप्‍लीकेशन पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

    सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के एम्स पहुंचने के दौरान किसी भी रास्ते को बंद नहीं किया गया और ना ही यातायात को रोका गया। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए उन्होंने टीके के लिए सुबह का समय चुना।

    नर्स निवेदा ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि टीका लगवाने के बाद प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, ‘‘लगा भी दिया, पता भी नहीं चला।’

    उन्होंने बताया कि वह गत तीन साल से एम्स में कार्यरत हैं और इस समय टीकाकरण केंद्र में सेवाएं दे रही हैं।

    निवेदा ने कहा, ‘‘हमे जानकारी मिली कि आज सुबह पीएम सर टीकाकरण के लिए आएंगे। जब मैं यहां पहुंची तो मुझे पता चला कि सर (प्रधानमंत्री) आ रहे हैं। मुझे उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई।’’

    गृह मंत्री अमित शाह ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन, मेदांता अस्पताल में ली पहली डोज

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीका लगवा लिया। शाह को मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने वैक्सीन की पहली डोज दी। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोमवार सुबह कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। मोदी ने भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन को लगवाया था।

    कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे फेज की शुरुआत सोमवार से ही हुई है। इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र वाले लोग वैक्सीनेशन करवा सकेंगे। इसके अलावा, जिन लोगों की उम्र 45 साल से ज्यादा है और गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, वे भी टीका लगवा सकते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक समेत कई अन्य नेताओं ने भी वैक्सीन लगवाई है। एस जयशंकर ने भी कोरोना की भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाई। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि वैक्सीन लगवाने के बाद वे सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉक्टर जे जे ईरानी बीती रात अपने घर में गिर जाने के कारण घायल टीएमएच में चल रहा है इलाज
    Next Article केंद्रीय नेतृत्व ने बन्ना गुप्ता पर जताया भरोसा, बन्ना गुप्ता बने बंगाल चुनाव के पुरुलिया जिला के ऑब्जर्वर

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.