Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और जे के शैक्षणिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड शिक्षा साहित्य

    शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और जे के शैक्षणिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और जे के शैक्षणिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन

     

    शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और जे के शैक्षणिक संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आज ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में हमारे साथ डाॅ रागिनी भूषण जी, मंत्री संगठन संस्कार भारती , उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती, उपाध्यक्ष समर्पण निधि समिति , जुड़ी हुई थी। कार्यक्रम का आरंभ छात्रा संचिता हांसदा के द्वारा संताली भाषा में गाए गये स्वागत गीत से किया गया । उसके पश्चात स्वागत भाषण देते हुए डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि आज अत्यंत जरूरी है कि आज की नई पीढ़ी को मातृभाषा के प्रति संवेदनशील बनाया जाए । विषय प्रवेश कराते हुए डॉ कविता परमार, विभाग संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने कहा कि जरूरी है कि हमारी मातृभाषा के प्रति हमारा सम्मान बना रहे क्योंकि इसी से हमारी पहचान है। तकनीकी शिक्षा केंद्रीय समिति और उन्नत भारत अभियान के संयोजक डाॅ रंजीत प्रसाद जी ने कहा कि हम सबों की महती जिम्मेदारी है कि हम नयी पीढ़ी को मातृभाषा के प्रयोग के प्रति जागरूक करें। व्याख्याता डाॅ मौसमी महतो ने कुरमाली भाषा का प्रयोग करते हुए व्यक्तित्व के निर्माण में मातृभाषा की भूमिका पर बात किया।

     

    प्रोफेसर रंजना आनंद ने मातृभाषा के ज्ञान को समृद्ध करने में माता की भूमिका पर बात किया। अतिथि वक्ता के तौर पर जुड़ी डॉ अनीता शर्मा , साहित्यकार, शिक्षाविद ने कहा कि मातृभाषा ही हमारा सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान करती है।नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षण में त्रिभाषा सूत्र से मातृभाषा पर जोर दिया गया है जो एक सकारात्मक पहल है।संताली भाषा के व्याख्याता प्रोफेसर सुशीला ने भी संताली में अपने बातों को व्यक्त किया और कहा कि सभ्यता, संस्कृति और हमारी अस्मिता हमारी पहचान बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि हम अपनी मातृभाषा को समृद्ध करें। छात्रा राखी कुमारी ने बांग्ला भाषा में एक कविता प्रस्तुत किया । छात्रा फुलोरमा ने बांग्ला भाषा में सुंदर नृत्य गीत की प्रस्तुति दी । मुख्य अतिथि और वक्ता के तौर पर जुड़ी आदरणीय डॉक्टर रागिनी भूषण ने कहा कि भाषा प्रेम की वस्तु है और यह हमारी पहचान को सुरक्षित रखती है, जरूरी है कि हम भाषा का राजनीतिकरण नहीं करें क्योंकि भाषा की समृद्धि से ही देश की समृद्धि निर्भर करती है ।हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह मातृभाषा में विषय की पुस्तकों की रचना करें, ताकि शैक्षणिक प्रणाली भी सुदृढ़ हो धन्यवाद ज्ञापन जे के शैक्षणिक संस्थान की व्याख्याता डॉ पूनम कुमारी ने दिया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर विजयकांत दास, क्षेत्र संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, सदस्य, बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग,

     

    श्री अमरकांत झा, संयोजक झारखंड प्रदेश, श्री विजय कुमार सिंह, सहसंयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास सह रजिस्ट्रार सरला बिरला विश्वविद्यालय भी जुड़े हुए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदोनों ही चल रहे हैं मगर बेदिली के साथ
    Next Article जोड़ी राइडर्स एवं विल पावर राइड क्लब के संयुक्त तत्वधान में राइडिंग का कार्यक्रम जुबली पार्क मेन गेट से गिरधारी होटल चाण्डिल तक किया गया

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.