Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीरा कामत बच्‍ची के लिए पीएम मोदी ने माफ कर दिया 6 करोड़ का टैक्‍स
    Breaking News Headlines

    तीरा कामत बच्‍ची के लिए पीएम मोदी ने माफ कर दिया 6 करोड़ का टैक्‍स

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. पांच महीने की तीरा कामत का मुंबई के एक अस्‍पताल में उसका इलाज चल रहा है. उनके माता-पिता प्रियंका कामत और मिहिर कामत के अनुसार उनकी बच्‍ची को स्‍पाइनल मस्‍कुलर एट्रोफी (SMA) नाम की बीमारी है. यह बीमारी ऐसी है कि जिसका इलाज Zolgensma नाम के एक खास इंजेक्‍शन से ही संभव है. इसे अमेरिका से मंगाना पड़ता है और इससे इलाज का खर्च करीब 16 करोड़ रुपये बैठता है. वह भी बिना टैक्‍स के. इसमें इम्‍पोर्ट ड्यूटी और टैक्‍स जुड़ जाए तो कीमत 22 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. किसी मध्‍यमवर्गीय परिवार के लिए इस बीमारी का इलाज करा पाना संभव नहीं. ऐसे में मिहिर और प्रियंका ने क्राउडफंडिंग के जरिए यह रकम जुटाने की सोची. ANI के मुताबिक उन्‍होंने करीब 15 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.

    करोड़ों की दवा पर लगता है 35% टैक्‍स

    मिहिर और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपील में लिखा कि दवाओं पर 23% इम्‍पोर्ट ड्यूटी और 12% जीएसटी लगता है जो इलाज के खर्च को और बढ़ा देता है. उन्‍होंने कहा कि दवा को भारत लाने में काफी सारा पेपर वर्क करना पड़ता है जिसमें करीब एक महीने का वक्‍त लग जाता है. इन सबके बीच तीरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है.

    पीएमओ ने सुन ली टैक्‍स माफ करने की गुहार

    तीरा के पेरेंट्स की अपील पर महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी. फडणवीस ने केंद्र से इम्‍पोर्ट ड्यूटी और जीएसटी माफ करने को कहा. केंद्र ने यह दरख्‍वास्‍त मान ली और करीब छह करोड़ रुपये का टैक्‍स माफ कर दिया. फडणवीस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर शुक्रिया अदा किया है.

    तीरा को है बेहद गंभीर बीमारी SMA

    स्‍पाइनल मस्‍कुलर एट्रोफी ऐसी बीमारी है जो अनुवांश‍िक होती है. इसमें धीमे-धीमे मोटर न्‍यूरांस खत्‍म होने लगते हैं. यानी मांसपेशियों की गतिविधियों पर आपका कंट्रोल खोने लगता है. धीमे-धीमे शरीर की हर हरकत बंद होती जाती है. इसका पूरी तरह से इलाज संभव नहीं है. 2 साल के कम उम्र के बच्‍चों के लिए Zolgensma जीन थिरेपी स्‍तेमाल होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, लगातार चौथे दिन बढ़े दाम
    Next Article अब सेकेंडों में बुक होगा रेल टिकट, रद्द कराने पर तुरंत खाते में वापस आ जाएगा पैसा

    Related Posts

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.