Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार सृजन के लिए आवश्यक कदम उठाने में साहस का अभाव दिखा: हरि मोहन मिश्रा
    Breaking News झारखंड

    अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार सृजन के लिए आवश्यक कदम उठाने में साहस का अभाव दिखा: हरि मोहन मिश्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार सृजन के लिए आवश्यक कदम उठाने में साहस का अभाव दिखा- हरि मोहन मिश्रा
    रांची। हरिमोहन मिश्रा ने कहा है कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में वर्ष 2021-22 के लिए पेश आम बजट में अर्थव्यवस्था को गति देने, बैंकों के पुनर्पूंजीकरण, सूक्ष्य एवं लघु उद्योग को पर्याप्त मदद उपलब्ध कराने और रोजगार सृजन के लिए आवश्यक कारगर कदम उठाने में साहस का अभाव दिखा है।

    ने कहा कि बजट में मनरेगा को बढ़ावा देने को लेकर कोई बात नहीं की गयी। जबकि एक ओर केंद्र सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था में तेजी का दावा कर रही है, वहीं यह हकीकत है कि दिसंबर महीने में मनरेगा में 120 मिलियन जाॅब मिला और जनवरी महीने में 3.5 करोड़ लोग मनरेगा के तहत रोजगार मिलने के लिए आवेदन दे चुके है, यदि रिकवरी रेट तेज होती, तो मनरेगा के तहत जाॅब के लिए इतनी लंबी कतार नहीं लगी।
    वहीं कोरोना संक्रमणकाल में अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ावा देने के लिए 20हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है, जो बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए प्र्याप्त नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान लोन के लिए किया गया है, लेकिन कोरोना काल में भी यह देखा गया कि 3 लाख करोड़ रुपये तक का लोन देने की गारंटी की व्यवस्था सरकार की ओर से की गयी, परंतु पहले से एमएसएमई पर इतना दबाव है कि वे लोन लेने के लिए तैयार नहीं दिखे। ऐसी स्थिति में यह उम्मीद की जा रही थी कि सूक्ष्म-लघु उद्योग को लोन नहीं, बल्कि शेयर और इक्विटी के माध्यम से सहायता उपलब्ध करायी जानी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि बैंकों के समक्ष क्रेडिट का संकट है, अभी पूरा एनपीए दिख नहीं रहा है, लेकिन जैसे ही रिपेमेंट पर लगी रोक हटेगी, तो बैंकों की एनपीए की राशि बढ़ जाएगी।

    ने बताया कि वर्ष 2021-22 में 11 प्रतिशत की दर से जीडीपी में बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि यह दो वर्ष के पहले के रियल जीडीपी के बराबर होगा। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार वर्ष 2019-10 में रियल जीडीपी 145लाख करोड़ था, जो इस वर्ष माइनस 7.1 ग्रोथ रेट के कारण घटकर 134 लाख करोड़ का हो गया, अगले वर्ष यह 11 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा भी तो मार्च 2022 में रियल जीडीपी 149 करोड़ का होगा, जो वर्ष 2019-20 के रियल जीडीपी 145 करोड़ से मात्र 4 लाख करोड़ अधिक होगा, अर्थात मात्र 1 प्रतिशत का ही रियल जीडीपी ग्रोथ होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखुशहाल एवं आत्मनिर्भर भारत निर्माण करने वाला बजट : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
    Next Article केन्द्रीय बजट समाज के सभी वर्गों के हित में : सुनील सोरेन

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.