Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पोलियो ड्राप पिलाकर की राज्यस्तरीय पोलियो अभियान की शुरुआत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति संवाद विशेष

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पोलियो ड्राप पिलाकर की राज्यस्तरीय पोलियो अभियान की शुरुआत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पोलियो ड्राप पिलाकर की राज्यस्तरीय पोलियो अभियान की शुरुआत

    राज्य के अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार का उद्देश्य: बन्ना गुप्ता

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज झारखंड में प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में 1 साल की बच्ची को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की।

    इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से झारखंड में कोई भी पोलियो का केस नही मिला है जो हमारे लिए गर्व की बात हैं।इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

    उन्होंने बताया किकोरोना के वैश्विक संकट में भी हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एएनएम जीएनएम बहने पूरी मुश्तैदी और ईमानदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने में लगी हैं।

    मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि प्लस पोलियो के चक्र में 0-5 साल के 60.83 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य भर में 24334 पोलियो बूथ बनाये गए हैं।इसके अलावा 48, 669 पोलियो टीम इसके लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।साथ ही 4,861 सुपरवाइजर, 8,832 एएनएम, 40,964 सहिया और 38,340 आंगनबाडी कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

     

    उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती इलाकों और ग्रामीण इलाकों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हैं, हमारा लक्ष्य है कि राज्य के अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचाई जाए।आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अंतर्गत राज्य में इस महाअभियान की शुरुआत की गई हैं।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डब्लु एच ओ के बिहार और झारखंड के प्रमुख डॉ सुब्रमण्यम  , एन आर एच एम के डायरेक्टर डॉ कृष्ण कुमार  , राजकीय प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार  , अनुमंडल पदाधिकारी धालभुमगढ कुंदन कुमार  सिविल सर्जन डॉ आर एन झा  , जिला यक्ष्मा एवं कुष्ठ पदाधिकारी डॉ ए के लाल ,अपर सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल ,डब्लु एच ओ के पूर्वी सिंहभूम प्रमुख डॉ सुमन कंडुलना, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ उषा  , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विनय जी , कर्मचारी संघ के महामंत्री व मंच के संचालक ठाकुर विजय मोहन व अन्य के साथ उपस्थित थे।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम टीम भावना से काम कर रही थी और इसका परिणाम कार्यक्रम में देखने को मिला

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह फैंस क्लब ने किया सफाई कर्मियों एवं 55 कोरोना योद्धाओं का सम्मान
    Next Article राज्यपाल, झारखंड चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुईं शामिल, स्व. पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की प्रतिमा का किया अनावरण

    Related Posts

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    June 28, 2026

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    June 28, 2026

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.