Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित
    Breaking News झारखंड

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित।*
    बिहार के पटना में आयोजित कार्यक्रम में 20 दिसम्बर 2020 को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ला का शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। तदर्थ कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह जिला बार एसोसिएशन के मॉनिटर अधिवक्ता अनिल कुमार महतो व एडहॉक कमेटी के सदस्य अधिवक्ता प्रभात नंदा, चतुर्भुज बारिक, कृष्णा महतो के अलावा अन्य अधिवक्ताओं ने राजेश कुमार शुक्ला को पुष्प गुच्छ प्रदान कर व शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। मौके पर राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि झारखंड सरकार को दिल्ली सरकार के तर्ज पर राज्य सरकार के बजट में अधिवक्ताओं के लिए बजट निर्धारित करना चाहिए। वहीं पूरे राज्य में अधिवक्तागण निर्भीकतापूर्वक काम कर सके इसके लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सह कंपनसेशन एक्ट लागू करना चाहिए, जो राज्य सरकार के पास विचाराधीन है ।इन सब कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर लगातार प्रयास जारी है उन्होंने कहा कि 2020 में कोरोना महामारी में चाईबासा सहित राज्य के सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने परेशानी झेली है। 2021 में झारखंड स्टेट बार काउंसिल कई कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगी साथ ही युवा अधिवक्ताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनके अंदर की प्रतिभा को और अधिक विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कौंसिल की बैठक में प्रस्ताव रखेंगे, झारखंड स्टेट बार काउंसिल जल्द ही “आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें सभी स्तर के बार एसोसिएशन में जाकर अधिवक्ताओं के समस्याओं का त्वरित समाधान ऑन द स्पॉट किया जाएगा। ताकि उन्हें रांची आने की आवश्यकता नहीं पड़े। इस अवसर पर काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे। श्री शुक्ल ने सभी अधिवक्ताओ को नव बर्ष की बधाई भी दी एवं सबकी समस्याओं को भी सुना।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज प्रभाग) की हाई लेवल मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक की कार्यवाही पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया
    Next Article अर्णब चैटगेट पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवाक्ता डॉ अजय कुमार हमलावर

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.