Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट में लगी भीषण आग, सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन!
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट में लगी भीषण आग, सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन!

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट में लगी भीषण आग, सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन!

    पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट में गुरुवार दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई है। जानकारी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट की इमारत में आग लगी है।

    पुणे के सिरम इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग
    गुरुवार दोपहर के 2:30 बजे के आसपास लगने की खबर
    सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया
    आग को बुझाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है
    सीरम इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है
    वक़्त नहीं है?

    पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट में गुरुवार दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई है। जानकारी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट की इमारत में आग लगी है। बीसीजी टीका बनाने वाली इमारत में आग लगी है। सीरम इन्स्टिट्यूट के इस हिस्से में नया प्लांट है। पुणे के सीरम इन्स्टिट्यूट के इमारतकी दूसरी मंजिल पर आग लगी है। आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है। सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाई है कोरोना वैक्सीन।
    दमकल विभाग के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से तकरीबन 2:30 पर आग लगने की खबर मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची है। आग को बुझाने का प्रयास शुरू है। अभी तक आग लगने की वजह या फिर आग में कितना नुकसान हुआ है यह नहीं पता है। इन तमाम बातों पर जांच बाद में की जाएगी। फिलहाल आग को बुझाना पहली प्राथमिकता है।

    कोविडशील्ड को कोई खतरा नहीं
    जिस जगह पर कोरोना वैक्सीन बनाने का काम किया जाता है। वह जगह पूरी तरह से सुरक्षित है। इस जगह के दूसरी तरफ का जो गेट है वहां पर आग लगी है। जिसकी वजह से कोरोना वैक्सीन को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। कोविड शील्ड गेट नंबर 3, 4 और 5 के परिसर में सुरक्षित है।
    एनडीआरएफ की टीम पहुंची घटनास्थल पर
    जानकारी के मुताबिक आग में से 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की भी मदद ली जा रही है। एनडीआरएफ की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक हुये भावुक,कहा किसी भी हाल में अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में जमशेदपुर एयरपोर्ट के संबंध में एरोड्राम कमिटी की बैठक

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.