Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैक्‍सीन की आपूर्ति के लिए तुर्की को ब्‍लैकमेल कर रहा है चीन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    वैक्‍सीन की आपूर्ति के लिए तुर्की को ब्‍लैकमेल कर रहा है चीन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना महामारी में पूरी दुनिया को धकेलने वाले चीन ने अब वैक्सीन को लेकर भी सौदेबाजी शुरू कर दी है. उसने पहला शिकार बनाया है तुर्की को. जहां व्यापक स्तर पर चीनी वैक्सीन सिनोवैक लगाने का काम शुरू होने के बाद अब चीन ने इसकी आपूर्ति रोक दी है. वह उइगर मामले को लेकर तुर्की से वैक्सीन की सौदेबाजी पर उतर आया है. चीन तुर्की को वैक्सीन के मामले में झुकाकर जल्द से जल्द उइगरों के प्रत्यर्पण संधि को मंजूरी दिए जाने के लिए मजबूर कर रहा है.

    प्रत्यर्पण संधि का राग अलाप रहा चीन

    तुर्की में विपक्षियों ने वैक्सीन की शुरूआत होने के बाद अगली खेप में देरी पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि चीन प्रत्यर्पण संधि को मंजूरी न दिए जाने के कारण दंडित कर रहा है. जनवरी महीने के शुरू में तुर्की ने चीन की सिनोवैक वैक्सीन लगाने की अनुमति दी थी. इसके बाद पिछले गुरूवार से वहां पर बुजुर्गो और स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन देने का काम शुरू कर दिया गया.

    वैक्सीन का काम शुरू होने के बाद ही पहले बैच की वैक्सीन भेजने में देरी होने के बाद तुर्की के विदेश मंत्री मेवलट केवसोग्लू ने अपने समकक्ष चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बात की. चीन ने वैक्सीन की खेप भेजने के बजाय प्रत्यर्पण संधि का राग अलापना शुरू कर दिया. 2017 में जब तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव फोरम में शिरकत की थी, उस समय उइगर मुस्लिमों के संबंध में प्रत्यर्पण संधि के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे. तुर्की ने अपने यहां निवेश के कारण इस संधि पर हस्ताक्षर कर दिए थे. संधि को मंजूरी देने के लिए 2019 में संसद में प्रस्ताव भेजा गया, तब से यह मंजूरी के लिए लंबित है.

    विपक्षी नेताओं ने कहा,नहीं होने देंगे संसद से मंजूरी

    तुर्की के विपक्षी रिपलिब्कन पीपुल्स पार्टी के नेता यिलदिरिम काया ने कहा है कि चीन अब तुर्की को वैक्सीन की खेप देने में आनाकानी कर रहा है.

    वह प्रत्यर्पण संधि को मंजूरी देने के लिए सौदेबाजी कर रहा है. विपक्षियों ने कहा है कि वह 26 जनवरी को शुरू होने वाली संसद में प्रत्यर्पण संधि को मंजूरी देने से रोकेंगे.

    चीन कर रहा उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार

    ज्ञात हो कि शिनजियांग प्रांत में चीन लंबे समय से उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार कर रहा है. उसकी कोशिश है कि उइगरों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठनों व अन्य देशों रहने वाले कार्यकर्ताओं को किसी तरह से चीन वापस लेकर आए. इसी के तहत उसने तुर्की से प्रत्यर्पण संधि की है. जिसकी मंजूरी संसद के द्वारा दिया जाना अभी बाकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNCB की कार्रवाई: माफिया चीकू पठान की फैक्ट्री पर रेड, करोड़ों की ड्रग्स बरामद
    Next Article बाम्बे हाईकोर्ट ने तांडव के निर्देशक व अन्य को ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.