Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेब सीरीज आश्रम को लेकर प्रकाश झा के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज
    Headlines

    वेब सीरीज आश्रम को लेकर प्रकाश झा के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जोधपुर . डायरेक्टर प्रकाश झा के खिलाफ राजस्थान में एक FIR दर्ज की गई है. प्रकाश झा पर आरोप है की उनकी वेब सीरीज ‘आश्रम’ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देती है. इसके चलते प्रकाश झा पर SC/ST एक्ट के तहत जोधपुर के लूणी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है.

    इस मामले पर जांच चल रही है: स्टेशन ऑफिसर

    इस मामले पर लूणी पुलिस स्टेशन के ऑफिसर सीताराम पवार ने कहा, “शिकायतकर्ता डीआर मेघवाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि वेब सीरीज ‘आश्रम’ के पहले पार्ट में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों का अपमान किया गया है और यह सीरीज जातीय भेदभाव को भी बढ़ावा देती है. हमने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आगे इस पर जांच चल रही है.”

    शिकायतकर्ता का दावा है कि वेब सीरीज के माध्यम से “खराब और घृणित” चित्रण के कारण पश्चिमी राजस्थान में SC/ST समुदायों के विवाह जुलूसों के दौरान छेड़छाड़ और लूटपाट जैसी घटनाएं हो रही हैं.

    शिकायतकर्ता डीआर मेघवाल के आरोप

    शिकायतकर्ता डीआर मेघवाल ने अपनी प्राथमिकी में कहा, “वेब सीरीज ‘आश्रम’ के पहले पार्ट के पहले एपिसोड में जाति-विशेष (शब्द) हरिजन को अपमानजनक रुप से संबोधित किया गया. साथ ही वेब सीरीज में जातिगत भेदभाव को भी बढ़ावा दिया गया. सीरीज में शादी के एक सीन के दौरान जातियों को निम्न और उच्च के रूप में वर्गीकृत भी किया गया है.”

    शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में आगे कहा, “एक अन्य सीन में उच्च जाति के लोगों को कथित निचली जातियों के लोगों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते हुए दिखाया गया है, जो भेदभाव और अस्पृश्यता को बढ़ावा देता है. वेब सीरीज ने घृणित शब्दों के उपयोग और जाति और धर्म के नाम पर आपसी स्नेह और भाईचारे को नुकसान पहुंचाकर आपसी सौहार्द बिगाड़ दिया है. यह आपराधिक कृत्य है. इस तरह की हरकतें दो वर्गों के बीच नफरत फैलाती हैं.”

    पहले भी प्रकाश झा को जोधपुर अदालत से मिल चुका है नोटिस

    बता दें कि वेब सीरीज ‘आश्रम’ में एक्टर बॉबी देओल, दर्शन कुमार और अनुप्रिया गोयनका प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इससे पहले दिसंबर 2020 में जोधपुर की एक अदालत ने बॉबी देओल और प्रकाश झा को वेब सीरीज ‘आश्रम’ के खिलाफ दायर एक अन्य मामले के संबंध में एक नोटिस जारी किया था. प्रकाश झा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित हिंदी क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘आश्रम’ हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के केस से मेल खाती है.

    गुरमीत राम रहीम सिंह को 2017 में बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया गया था. वह वर्तमान में हरियाणा के रोहतक की जेल में 20 साल जेल की सजा काट रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिलायंस जियो ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, बंद कर दिए ये चार प्लान
    Next Article आज का दिन- शनिवार 16 जनवरी 2021, गणेश चतुर्थी…. गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते!

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.