Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रेप के आरोप में घिरे धनंजय मुंडे को दी राहत, बोले- पहले जांच होगी फिर कार्रवाई
    Breaking News Headlines राजनीति

    एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रेप के आरोप में घिरे धनंजय मुंडे को दी राहत, बोले- पहले जांच होगी फिर कार्रवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. रेप के आरोप का सामना करने रहे महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को पार्टी प्रमुख की ओर से राहत मिल गई है. मुंडे पर लगे आरोपों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि पहले इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए.

    शरद पवार ने कहा कि कल जब मैंने धनंजय मुंडे के मुद्दे पर टिप्पणी की थी तो मैंने कहा था कि यह मुद्दा गंभीर था, लेकिन तब कुछ भी तथ्य पब्लिक नहीं हुए थे.

    उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि अलग-अलग राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने भी महिला के खिलाफ इसी तरह की शिकायत की थी. इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए. शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है.

    उन्हें पहले अपनी जांच करने दें. जब जांच में तथ्य सामने आएंगे हम संभावित कार्रवाई के बारे में सोचेंगे. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि एक एसीपी स्तर की महिला अधिकारी को इस मामले की जांच करनी चाहिए ताकि तथ्यों को सामने लाया जा सके.

    बता दें कि मुंडे ने गुरुवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी. इसके बाद शरद पवार ने कहा था कि धनंजय मुंडे पर जो आरोप लगे हैं, वे गंभीर हैं और पार्टी उन पर कार्रवाई के बारे में जल्द फैसला लेगी. एनसीपी प्रमुख ने आगे कहा था कि मुंडे ने मुझसे मुलाकात की थी और मुझे उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप के बारे में बताया.

    उन्होंने बताया कि वे एक महिला के साथ करीबी रिलेशनशिप में थे और उसने ही बाद में आरोप लगाए. उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी और जांच शुरू होने की उम्मीद है. उन्हें इस आरोप का अंदाजा पहले से ही था, जिसकी वजह से इस मामले में हाईकोर्ट से संपर्क किया था.

    आरोपों पर क्या बोले थे मुंडे?

    वहीं, पार्टी प्रमुख से मुलाकात करने के बाद मुंडे ने बताया था कि मुझ पर लगे आरोप के सिलसिले में मैंने शरद पवार और पार्टी के सामने अपनी सफाई पेश की है. मैंने उन्हें सबकुछ बता दिया है. जो भी पार्टी और शरद पवार फैसला करेंगे, मैं वैसा ही करूंगा.

    वहीं, एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि चूंकि महिला ने मामला दर्ज करवा दिया है, इसलिए उनकी पार्टी जांच होने तक इंतजार करेगी. मलिक ने कहा, ”हम पहले आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है.”

    क्या है पूरा मामला

    गौरतलब है कि धनंजय मुंडे पर एक सिंगर का सालों तक यौन उत्पीडऩ एवं बलात्कार करने के आरोप में ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके बाद मुंडे ने एक बयान जारी करके कहा कि शिकायत करने वाली महिला की बड़ी बहन के साथ वर्ष 2003 से आपसी सहमति से संबंध थे.

    उन्होंने बयान में कहा कि इस बारे में मेरे परिवार को भी पता है और इस संबंध से पैदा हुए दो बच्चों को मैंने अपना नाम देने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी उठा रहा हूं. मुंडे ने कहा कि अब मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBSNL जल्द 4जी सर्विस देगी, जारी किया 57,000 साइट लगाने के लिए 7500 करोड़ का टेंडर
    Next Article फिर बेनतीजा रही केंद्र और किसानों के बीच वार्ता, अब 19 को फिर होगी मीटिंग

    Related Posts

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    June 28, 2026

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    June 28, 2026

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.