Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोटरसाइकिल रैली की तैयारी के साथ सांसद का हुआ सम्मान
    खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    मोटरसाइकिल रैली की तैयारी के साथ सांसद का हुआ सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2019Updated:February 22, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *●16 वी लोकसभा में सदन में सबसे ज़्यादा प्रश्न और चर्चा करने पर भाजयूमो जमशेदपुर महानगर द्वारा सांसद विद्युत वरण महतो को किया गया सम्मानित।*

    *●”मेरा परिवार भाजपा परिवार” को कृतार्थ करने के उद्देश्य से लोकसभा के सभी 40 मंडल अद्यक्षो को दिया गया पार्टी का झंडा एवं स्टीकर।*

    *◆युवा मोर्चा की भागीदारी से वीजयी कमल खिलेगा: विद्युत वरण महतो*

    *◆युवा शक्ति ने नए भारत को मजबूत नींव दी : दिनेश कुमार*

    *◆नरेंद्र मोदी के गले में सबसे बड़ा कमल जमशेदपुर का होगा : राजा*

    गुरूवार, जमशेदपुर: प्रदेश में लोकसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराने इन दिनों भाजपा पूरे जोर-शोर से तैयारियों में जुट गयी है। इसी के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत दोनो जिला जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में सांसद विद्युत महतो की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि 2 मार्च को भाजयुमो के नेतृत्व में ‘कमल संदेश संकल्प’ मोटर साइकिल महारैली निकाली जाएगी।

    राजा ने कार्यक्रम के संबंध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 2 मार्च को विशाल मोटरसाइकिल रैली आयोजित की जाएगी, उपरोक्त रैली पूरे देश में एक साथ-एक समय पर आयोजित की जानी हैं अपितु झारखंड के सभी 81 विधानसभा में भी यह कार्यक्रम सुचारू रूप से संपादित होना हैं।इसी के निमित्त जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सभी छह विधानसभा में रैली निकाली जाएगी। रैली में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक एवं संसद अगुवाई करेंगे। बूथ से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल से लेकर विधानसभा तक सभी जगह युवा कार्यकर्ताओं का कमल संदेश यात्रा का महाअभियान आगामी 2 मार्च को देखने मिलेगा। साथ ही कल सभी मंडल अध्य्क्ष “मेरा परिवार भाजपा परिवार” कार्यक्रम के तहत अपने आवास पर पार्टी का झंडा एवं स्टीकर लगाने का काम करेंगे जिसके नियमित आज सांसद एवं जिला अध्य्क्ष के हाथों सभी को पार्टी ध्वज एवं स्टीकर प्रदान किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि कांग्रेस जब चुनाव में आती है तो समाज में लोगों को बांटती है। कांग्रेस व अन्य दल कभी जाति के नाम पर, कभी अगड़े-पिछड़े की बात पर लोगों को भ्रमित करते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इन सब मुद्दों से अलग सभी के सुनियोजित समन्वय के साथ चलती है। अगर देश को आज इन मुद्दों से आगे लेकर सम्पूर्ण विकास के पथ पर ले जाना है तो अबकी बार पुनः नरेंद्र मोदी जी के हाथ को पूरी तरह से मजबूती प्रदान करनी होगी। हमें आज ही भारत को मजबूत रखने हेतु भाजपा की सरकार केंद्र में बनानी होगी। मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को जमशेदपुर की जनता के लिए समर्पित किया है। आज जमशेदपुर एवं इससे सटे अन्य क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किये गए हैं। सरकार युवा सोच को लेकर आगे बढ़ रही है। युवाओं को स्वालंबी एवं सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेकों योजनाएंसफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। हम चुनाव में अपने किए गए विकास कार्यों को लेकर जाएंगे और युवा मोर्चा की भागीदारी से वीजयी कमल खिलाएंगे।

    वहीं बैठक में उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि आज देश मे युवा शक्ति के बदौलत एक सुनहरे राष्ट्र निर्माण की नींव पड़ी है। चुनाव में भाजपा की जीत देश की सुरक्षित दिशा एवं दशा तय करेगी। बाईक रैली के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का प्रचार भाजपा के कार्यकर्ता आमजनमानस से करेंगे। सबका साथ-सबका विकास के सिद्धान्त पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक का विकास किया गया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकासुनमोखि नीतियों से समाज के हर वर्ग में उत्साह है। बाईक रैली आगामी चुनाव में परिवेश बनाएगी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने निष्ठा एवं लगन से फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाएगी।

    बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजयूमो के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी स्वप्निल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश पांडेय, दिनेश शर्मा, दशरथ सिंह, गौतम प्रसाद, आशीष अग्रवाल, प्रदीप मुखर्जी,विधानसभा प्रभारी सुखदेव सिंह सुक्कू, अशोक सिंह, बंटी सिंह, संतीश सिंह, कौशिक माहित,संजय तिवारी, विश्वजीत पांडा, मंडल अद्यक्षों में विजय ओझा, राकेश सिंह लोधी, शाहबाज़ खान, रवि तिवारी, सरोज दत्ता ,दुर्गा गिरी, अभिजीत दास, हीरा महतो, रोहित राकेश सिंह, सरोज दत्ता, पलटू सरदार, सरवन सिंह, सुरेश सिंह, विकास कुमार, पिंटू साह, सन्नी संघी, मृत्युंजय यादव, अभिषेक कुमार, मनीष पांडे, विकास शर्मा, अमिष अग्रवाल, विराट कुमार,अर्जुन रजक, सुजीत सिंह, संजय पाठक, वीरेंद्र साह, बी के सिंह, प्रभाष बारीक, निरंजन रजक, आर्यन सोनकर उपस्तिथ थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान, गडकरी ने किया 3 नदियों का पानी रोकने का ऐलान
    Next Article आज की ताजा खबरें

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.