Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राबर्ट वाड्रा ने दिये राजनीति में कदम रखने के संकेत, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
    Breaking News Headlines राजनीति

    राबर्ट वाड्रा ने दिये राजनीति में कदम रखने के संकेत, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने और चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है. आयकर विभाग की पूछताछ के बाद उन्होंने कहा कि मुझसे दुव्र्यवहार किया गया, क्योंकि मैं एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंधित हूं. मैं उस परिवार से संबंधित हूं जिसकी पीढिय़ों ने इस देश के लोगों की सेवा की है और वतन के लिए जान दी है.

    वाड्रा ने कहा कि मैंने देखा है, सीखा है, अभियान चलाया है. मैंने देश के मुख्तलिफ हिस्सों में समय बिताया. मैं महसूस करता हूं कि मुझे इसी ताकत के साथ लडऩे के लिए संसद में मौजूद होना होगा. मुझको लगता है कि मैंने बाहर लड़ाई लंबे वक्त तक लड़ ली है. मैंने खुद को लाख समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मैं राजनीति में नहीं हूं.

    उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति से दूरी बनाए रखी, क्योंकि इस बारे में मेरे अलग विचार हैं. लेकिन मैं उचित मौके पर फैसला लूंगा. मैं एक ऐसा क्षेत्र देखूंगा जहां मुझे लगेगा कि मैं यहां के लोगों के जीवन में एक अंतर ला सकता हूं और लोग मुझे इसके लिए वोट देंगे और यदि मेरा परिवार इसकी अनुमति देता है तो मैं फैसला लूंगा. वाड्रा ने कहा कि मेरा पूरा परिवार खास तौर पर प्रियंका मेरे फैसलों का समर्थन करती हैंं मेरा परिवार जब इजाजत देगा तो मैं सियासत में कदम रख सकता हूं और मुद्दों के लिए लड़ सकता हूं.

    रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी कहा कि मैं सियासत में नहीं हूं फिर भी एक राजनीतिक लड़ाई लड़ रहा हूं. जब भी सरकार बैकफुट पर होती है मुझे पंचिंग बैग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. बेनामी संपत्ति के आरोपों को खारिज करते हुए वाड्रा ने कहा कि मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं है. यह सब असल मसलों से ध्यान भटकाने के लिए है. जब ऐसे मसले आते हैं जिन पर सरकार जवाब नहीं देना चाहती है तो दूसरी सुर्खियां उछाली जाती हैं. चूंकि मैं एक राजनीतिक परिवार का हिस्सा हूं और इसलिए मुझे भी लड़ाई लडऩी होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार ने जताया जीडीपी में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान, एनएसओ जारी किये आंकड़े
    Next Article एमपी में लव-जिहाद के खिलाफ अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी, एक-दो दिन में ही लागू हो जाएगा कानून

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.