Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडियन एयरफोर्स और होगी मजबूत, सरकार 2.5 अरब डॉलर खर्च कर 56 ट्रांसपोर्ट प्लेन के लिए करेगी करार
    Breaking News Headlines

    इंडियन एयरफोर्स और होगी मजबूत, सरकार 2.5 अरब डॉलर खर्च कर 56 ट्रांसपोर्ट प्लेन के लिए करेगी करार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश की नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय वायुसेना को और मजबूत करने जा रही है. वह 56 ट्रांसपोर्ट प्लेन के लिए 2.5 बिलियन डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाली है. मेक-इन-इंडिया पहल के तहत एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एंड टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड संयुक्त रूप से 56 सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ प्रोजेक्ट को पर काम करने वाले हैं.

    अधिकारियों ने कहा कि अनुबंध के तहत, एयरबस पहले 16 विमानों को फ्लाईअवे की स्थिति में आपूर्ति करेगा, जबकि शेष 40 को टीएएसएल द्वारा भारत में असेंबल किए जाएंगे. रक्षा मंत्रालय ने अपने साल के अंत की समीक्षा में कहा कि भारत में 40 विमानों (कुल 56 में से) के निर्माण के लिए एक भारतीय उत्पादन एजेंसी की भागीदारी के साथ एयरबस से 56 सी-295 की खरीद वित्तीय स्वीकृति के चरण में है और निकट भविष्य में अनुबंध पर हस्ताक्षर होने की संभावना है.

    मंत्रालय ने कहा, मामला पहली तरह का है जिसमें निजी कंपनियों की भागीदारी की परिकल्पना की गई है और यह हमारे रक्षा उद्योग के लिए बढ़ावा देने वाला साबित होगा. जहां एक ओर सी -298 एययक्राफ्ट एवरो -748 विमानों की जगह लेंगे. वहीं नए विमान उन भूमिकाओं की मांग के लिए उपयुक्त होंगे जो फिलहाल पुराने विमान नहीं कर सकते हैं.

    किसी मौसम में विमान भर सकेंगे उड़ान

    बताया जा रहा है कि पहले 16 विमानों की आपूर्ति दो वर्षों में की जाएगी और शेष 40 विमान अतिरिक्त आठ वर्षों में डिलीवर किए जाएंगे. खास बात यह है कि ये विमान किसी भी मौसम में अपने मिशन के लिए कम समय में उड़ान भर सकेंगे. इसके अलावा मंत्रालय ने अपनी समीक्षा में कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से वायुसेना के लिए 83 एलसीए एमके 1 ए विमान खरीदने के अनुबंध पर भी जल्द ही हस्ताक्षर होने की संभावना है. पिछले मार्च में, रक्षा मंत्रालय ने एचएएल से 83 एडवांस्ड तेजस जेट विमानों की खरीद के लिए हरी झंडी दी थी. यह सौदा 38,000 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंदौर में नशे के सौदागरों से पकड़ी गई 70 करोड़ रुपए की ड्रग्स, देश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
    Next Article श्री गणीनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी जमशेदपुर के सभागार मे नववर्ष मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.