Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंदौर में नशे के सौदागरों से पकड़ी गई 70 करोड़ रुपए की ड्रग्स, देश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
    Breaking News Headlines

    इंदौर में नशे के सौदागरों से पकड़ी गई 70 करोड़ रुपए की ड्रग्स, देश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्यप्रदेश के इंदौर में  शाम 6 बजे के लगभग पुलिस ने पांच नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर 70 करोड़ रुपए की 70 किलो ड्रग्स व 13 लाख रुपए बरामद किए हैं. पकड़े गए पांचों आरोपी तेलंगाना व मध्यप्रदेश के ही रहने वाले है, ऐसा कहा जा रहा है यह देश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार नायता मुण्डला सनावदिया के समीप पहाड़ी पर नशे के सौदागर एकत्र हुए, जिसपर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी, पुलिस को देखते ही सौदागर कार से भाग निकले, जिन्हे पीछा करते हुए पकड़ लिया गया.

    पकड़े गए नशे के सौदागर दिनेश पिता नारायण लाल अग्रवाल निवासी निशदिन औरा ब्लॉक बी 406 बी बालाजी हाइट महालक्ष्मी नगर इंदौर, अक्षय उर्फ चीकू पिता दिनेश अग्रवाल निवासी 19 होराइजन सिटी थाना लसूडिया इंदौर, चिमन पिता मदनलाल अग्रवाल निवासी 38 ए प्रेम कॉलोनी स्टेशन रोड मंदसौर, वेदप्रकाश व्यास पिता स्वर्गीय बिहारीलाल निवासी जलवायु बिहार तिरूमलगिरी हैदराबाद व मांगी बैंकटेश पिता मांगीमारा निवासी प्रकाशम पंतुलू उषामुल्लापुड़ी जेटीमेडला हैदराबाद के है, जिनकी कार की तलाशी ली गई तो उसमें 70 किलो ड्रग्स मिली, जिसकी बाजार में 70 करोड़ रुपए कीमत है, इसके अलावा 13 लाख रुपए नगद, दो कार व 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है.

    एमआर से बन गया ड्रग्स का सौदागर-

    पकड़े गए आरोपियों में वेदप्रकाश पिता बिहारीलाल ब्यास देवास का रहने वाला है जो एक दवा कंपनी में एमआर रहा, जो देवास से हैदराबाद चला गया और वहां पर दवा कंपनी की फार्मा यूनिट व लेबोरेटरी खोल ली. इस दौरान वह ड्रग्स के सौदागरों के संपर्क में आया और वेदप्रकाश ने योजना के तहत इंदौर, देवास, उज्जैन सहित आसपास के जिलों में ड्रग्स की सप्लाई करना शुरु कर दिया.

    इन चाचा-भतीजों ने बना लिया गया ग्रुप-

    इसी तरह मंदसौर निवासी चिमन अग्रवाल ने इंदौर, उज्जैन, देवास में तस्करी के लिए अपने चाचा दिनेश और चचेरे भाई अक्षय को मिला लिया. ये दोनों इंदौर में रहकर टेंट हाउस का काम करते रहे, इसके साथ ही मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, खंडवा, भोपाल, इंदौर, देवास सहित अन्य जिलों में ड्रग्स की सप्लाई शुरु कर दी.

    मुर्गी दाना व वैक्सीन का पाउडर बताते रहे-

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के सौदागर ट्रांसपोर्ट से ड्रग्स भेजते वक्त यही कहते रहे कि यह मुर्गी दाना व वैक्सीन का पाउडर है, इसके पैक भी इसी तरह से करते रहे कि यही समझ आता था कि मुर्गीदाना या दवा का पाउडर है. ड्रग्स की सप्लाई के लिए ट्रेन, प्लेन, बस, ट्रक, ट्रांसपोर्ट या फिर कभी कभी निजी कार से भी सप्लाई करने के लिए आते रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोशाला में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दर्जन भर गोवंश की मौत, 18 झुलसे
    Next Article इंडियन एयरफोर्स और होगी मजबूत, सरकार 2.5 अरब डॉलर खर्च कर 56 ट्रांसपोर्ट प्लेन के लिए करेगी करार

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.