भारतीय जन महासभा की प्रथम आम सभा आगामी 28 फरवरी 2021 (रविवार) को अपराहन 3:30 बजे से 4:15 बजे तक श्री विश्वकर्मा मंदिर भवन , पहाड़गंज , नई दिल्ली में होगी ।
तत्पश्चात राष्ट्रीय कार्य समिति की प्रथम बैठक 4:30 बजे से 5:15 बजे तक उसी स्थल पर होगी ।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि इसके अलावे दूसरे दिन 1 मार्च 2021 (सोमवार) को संपूर्ण अश्लील चित्र , कहानियां एवं वीडियो को गूगल , फेसबुक , यूट्यूब एवं अन्य सभी सोशल साइटस से हटाने की मांग को लेकर प्रातः 11:00 बजे से नई दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा और एक ज्ञापन भी माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम पर सौंपा जाएगा ।
श्री पोद्दार ने यह भी बताया कि इस आशय का निर्णय दिनांक 27 – 12 – 2020 (रविवार) को गूगल मीट के द्वारा मीटिंग कर लिया गया ।
इस गूगल मीटिंग में भारतवर्ष के अनेक स्थानों से जिसमें मेरठ , प्रयागराज , जयपुर , कोलकाता , दुमका , पूर्वी सिंहभूम , वाराणसी , नई दिल्ली , उज्जैन और सिंगापुर से लोगों ने भाग लिया । उपरोक्त सारे निर्णय इस गूगल मीट में उपस्थित लोगों के द्वारा लिया गया है ।
इस गूगल मीट में श्री पोद्दार के अलावे राजेंद्र कुमार अग्रवाल , कृष्णा कुमार साहा , सोनम कुमारी , ओम प्रकाश अग्रवाल , अरुण अग्रवाल , सपना सक्सेना दत्ता , सुनीता देवी , श्याम सुंदर मिश्रा , निखिल कुमार , लक्ष्मी गोसाई , आशुतोष गोयल , कल्पना शर्मा , पूजा शर्मा , सरोज शर्मा , पायल साहा , सुरेश चंद्र झा , अर्चना बरनवाल , भुनेश्वरी मिश्रा , मणि बेन द्विवेदी , बिदेह नंदनी चौधरी , पिंकी यादव , आदि ने भाग लिया ।
यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है ।

