Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी
    Breaking News Headlines

    पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली मेट्रो रेल निगम की चालक रहित मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो दुनिया की उन चुनिंदा सेवाओं में शामिल हो गई है, जहां पर चालक रहित मेट्रो का संचालन होता है.

    वहीं देश में पहली बार मजेंटा लाइन पर बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम के बीच बगैर चालक के मेट्रो रफ्तार भरने लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश की पहली बिना ड्राइवर वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की भी शुरुआत की.

    इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने मेट्रो पॉलिसी बनाई और उसे चौतरफा रणनीति के साथ लागू भी किया. हमने जोर दिया स्थानीय मांग के हिसाब से काम करने पर, हमने जोर दिया स्थानीय मानकों को बढ़ावा देने पर, हमने जोर दिया मेक इन इंडिया विस्तार पर और हमने जोर दिया आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग पर.

    उन्होंने कहा कि ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, ये करोड़ों भारतीयों के जीवन में आ रही ईज ऑफ लिविंग के प्रमाण हैं. ये सिर्फ ईंट पत्थर, कंक्रीट और लोहे से बने इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं, बल्कि देश के नागरिकों, देश के मिडिल क्लास की आकांक्षा पूरा होने के साक्ष्य हैं.

    उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो रेल थी. आज 18 शहरों में मेट्रो रेल की सेवा है. वर्ष 2025 तक हम इसे 25 से ज्यादा शहरों तक विस्तार देने वाले हैं. साल 2014 में देश में सिर्फ 248 किलोमीटर मेट्रो लाइन्स आपरेशनल थीं. आज ये करीब तीन गुनी यानी सात सौ किलोमीटर से ज्यादा है. वर्ष 2025 तक हम इसका विस्तार 1700 किलोमीटर तक करने का प्रयास कर रहे हैं.

    पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आधुनिकीकरण के लिए एक ही तरह के मानक और सुविधाएं उपलब्ध कराना बहुत जरूरी है. राष्ट्रीय स्तर पर कॉमन मोबिलिटी कार्ड इसी दिशा में एक बड़ा कदम है. आप जहां कहीं से भी यात्रा करें, आप जिस भी सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करें, ये एक कार्ड आपको इंटीग्रेटेड एक्सेस देगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेन्द्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण जैसे प्रमुख दस्तावेजों की वैधता अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई
    Next Article भारतीय जन महासभा की प्रथम आम सभा आगामी 28 फरवरी को

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.