Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अध्यक्ष बनते ही आरसीपी ने मांगी मोदी सरकार में अपनी हिस्सेदारी
    Breaking News बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    अध्यक्ष बनते ही आरसीपी ने मांगी मोदी सरकार में अपनी हिस्सेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही जेडीयू के भी तेवर बदले बदले नजर आ रहे हैं. रविवार को जहां पार्टी के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई तो लगे हाथों पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार में भी अपनी हिस्सेदारी मांग रख दी है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने रविवार को पटना में कहा कि हम केंद्रीय मंत्रिपरिषद में संख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व चाहते हैं.

    जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने लव जिहाद समेत अन्य मुद्दों पर भी पार्टी के अलग स्टैंड को क्लियर किया. केसी त्यागी ने कहा कि लव जिहाद के मुद्दे को लेकर देशभर में घृणा का माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी के 6 विधायकों के बीजेपी में जाने के मसले पर कहा कि अरुणाचल प्रदेश का मामला गठबंधन की राजनीति के लिए ठीक नहीं है. अटल बिहारी के अटल धर्म का पालन सभी घटक दलों को करना चाहिए.

    त्यागी ने कहा कि जदयू विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की बजाय पार्टी में शामिल कर लिया गया, जबकि जेडीयू ने बिहार में कभी भी ऐसा नहीं किया है. अरुणाचल प्रदेश की घटना से पार्टी आहत है. नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि वह संख्याबल के नहीं, बल्कि साख के नेता हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व और आभामंडल को संख्या बल के आधार आंकलन नहीं करना चाहिए. नीतीश कुमार अन्य राज्यों में भी पार्टी के लिए काम करेंगे.

    बिहार का जिक्र करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि बिहार में गठबंधन को लेकर कोई विवाद नहीं है. हमारा मन अरुणाचल प्रदेश के घटनाक्रम को लेकर जरूर दुखी है. केसी त्यागी ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा का जिक्र करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ने जिस स्वच्छंदता के साथ बिहार में चुनाव लड़ा है, एनडीए को उसके चुनाव लडऩे पर रोक लगाना चाहिए था.

    एलजेपी अब न तो बिहार और न ही दिल्ली में एनडीए का पार्ट है. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने रामविलास पासवान या अंबेडकर के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा जिनके विचारों पर उनकी पार्टी खड़ी है बल्कि चिराग में यह चुनाव मोदी के नाम पर लड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना से मृत्यु दर में गिरावट जारी, अब तक 97.82 लाख लोग हुये स्वस्थ
    Next Article कांग्रेस का स्थापना दिवस: प्रियंका ने संभाला मोर्चा, राहुल ने विदेश से भेजी शुभकामनायें

    Related Posts

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    August 22, 2026

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    August 22, 2026

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.