Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में ऑपरेशन एम्‍प्‍टी प्‍लेट लागू, प्‍लेट में खाना छोड़ने पर एक लाख रु. तक जुर्माना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में ऑपरेशन एम्‍प्‍टी प्‍लेट लागू, प्‍लेट में खाना छोड़ने पर एक लाख रु. तक जुर्माना

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. भारत समेत दुनिया के कई छोटे- बड़े देशों को आंखें दिखाने वाले चीन में अब खाद्यान्न संकट की स्थिति गंभीर हो गई है. अब इस समस्या से निपटने के लिए चीन सरकार ने एक नई नीति लागू की है. इसके तहत खाना बर्बाद करने पर लोगों और होटल-रेस्त्रां पर जुर्माना लगाया जाएगा. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसे ‘ऑपरेशन एम्प्टी प्लेट’ नाम दिया है. इसका उद्देश्य लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना है कि उतना ही खाएं, जितने की जरूरत है.

    चीन में खाने की बर्बादी किस हिसाब से हो रही है, इसका अंदाजा एक रिपोर्ट से लगाया जा सकता है. इसमें कहा गया है कि केवल शंघाई और बीजिंग में लोग हर साल इतना खाना बर्बाद करते हैं, जितने में करीब पांच करोड़ लोगों को पूरे साल तक खाना खिलाया जा सकता है. ऊपर से अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड वार ने उसके आयात-निर्यात पर असर डाला है और बाकी देशों के साथ भी उसके संबंधों में खटास आई है. वहीं, कोरोना महामारी ने भी आग में घी डालने का काम किया है.

    चीन सरकार की इस नई नीति के अनुसार, रेस्त्रां में खाना खाने के लिए जाने वाले लोग, सदस्यों की संख्या से ज्यादा डिश का ऑर्डर नहीं कर सकेंगे. मतलब, अगर चार लोग किसी रेस्त्रां में खाने गए हैं तो उन्हें अधिकतम चार डिश ही ऑर्डर करने की अनुमति होगी. वहीं, प्लेट में खाना छोड़ने पर 10 हजार युआन (करीब 1.12 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगया जा सकता है. इसके साथ ही प्लेट में खाना छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए रेस्त्रांओं को अधिकार दिए जाएंगे.

    खाद्य संकट का सामना कर रही चीन की सरकार लोगों की खाना बर्बाद करने की आदत में बदलाव लाना चाहती है. दूसरी ओर खाने की बर्बादी की समस्या के साथ चीन की सरकार देश में बढ़ती मोटापे की समस्या से भी परेशान है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार देश में 50 करोड़ से अधिक लोग ओवर वेट हैं, यानी उनका वजन सामान्य से अधिक है. साल 2002 में चीन में मोटापे की दर 7.1 फीसदी थी, जो साल 2020 में बढ़कर 16.4 फीसदी हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिसंबर 2021 तक बन जाएगा लोहिया पथ चक्र, यातायात में होगी सुविधा : नीतीश
    Next Article आज का दिन- शनिवार 26 दिसंबर 2020, नकारात्मकता को नष्ट करती है दीपज्योति!

    Related Posts

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    August 20, 2026

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    August 20, 2026

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.