Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिसंबर 2021 तक बन जाएगा लोहिया पथ चक्र, यातायात में होगी सुविधा : नीतीश
    Breaking News Headlines बिहार

    दिसंबर 2021 तक बन जाएगा लोहिया पथ चक्र, यातायात में होगी सुविधा : नीतीश

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार की राजधानी पटना को निर्बाध यातायात सुविधा उपलब्ध कराने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना लोहिया पथ चक्र का निर्माण कार्य अगले वर्ष दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि इस पथ चक्र के बन जाने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी.

    कुमार ने शुक्रवार को लोहिया पथ चक्र परियोजना का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि अगले वर्ष दिसंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा. जब यह शुरू हो जाएगा तो इसकी सुरक्षा के भी इंतजाम किये जायें. इसके निर्माण से आवागमन में किसी को कोई कठिनाई नहीं होगी. इससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी खत्म होगी. इस पथ चक्र के पूर्ण होने पर इसका अनुकरण अन्य जगहों पर भी किया जा सकता है. दूसरे राज्य के लोग भी इसे आकर देखेंगे. उन्होंने कहा कि 2015 में इस पर काम शुरु होना था लेकिन पानी आ जाने के चलते इसमें विलम्ब होता चला गया. अब इसका निदान कर लिया गया है.’’

    मुख्यमंत्री ने बताया, ‘‘आज से 10 साल पहले इस पथ चक्र के निर्माण के संबंध में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली का प्रस्ताव सरकार को मिला था. उसके बाद हमलोगों के मन में यह बात आई कि यह पूरा का पूरा इलाका ऐसा है कि जहां ट्रैफिक की समस्या रहेगी. हमलोगों को ऐसा सिस्टम बनाना चाहिए जिसमें कोई भी कहीं, किसी तरह से आना-जाना चाहता हो तो इसके लिए एक अलग से रास्ता हो. सबसे पहले देश में बिहार में ही इस संकल्पना को अपनाया गया और उसी के हिसाब से इसके निर्माण का निर्णय लिया गया.’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान आंदोलन पर बोले शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, कहा- दो-चार नेता फैसले कर उसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लेते हैं, इसी कारण आंदोलन
    Next Article चीन में ऑपरेशन एम्‍प्‍टी प्‍लेट लागू, प्‍लेट में खाना छोड़ने पर एक लाख रु. तक जुर्माना

    Related Posts

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    August 20, 2026

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    August 20, 2026

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.