Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लैंड में अब तक 6 लाख लोगों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इंग्लैंड में अब तक 6 लाख लोगों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. अब कोरोना वायरस के टीकों को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा तेज है. कई देशों ने वैक्सीन बना ली है और कुछ देशों में टीके भी लगने शुरू हो गए हैं. इसमें ब्रिटेन, रूस और अमेरिका शामिल हैं. ब्रिटिश सरकार ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम में 600,000 से अधिक लोगों को फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी है. ब्रिटेन ने इसी महीने की शुरुआत में अपने यहां वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया था.

    कोरोना के नए स्ट्रेन के बीच ब्रिटेन में लोगों को वैक्सीन की डोज देने का सिलसिला जारी है. ब्रिटिश सरकार ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम में 600,000 से अधिक लोगों को फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी है. ब्रिटेन ने इसी महीने की शुरुआत में अपने यहां वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया था.

    मैथ्यू चिलीज स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग ने एक बयान में कहा कि सरकार ने आज आंकड़े प्रकाशित किए हैं, जिसके मुताबिक 8 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच ब्रिटेन में 616,933 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई है. यूनाइटेड किंगडम फाइजर की वैक्सीन को रोल आउट करने वाला दुनिया का पहला देश है.

    ब्रिटेन ने फाइजर के टीके की 40 मिलियन खुराक का ऑर्डर दिया है. स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने कहा है कि हमें जल्द ही लाखों खुराक मिलने की उम्मीद है. सरकार ने कहा कि 80 साल से अधिक आयु के लोगों की देखभाल के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. 500 से अधिक टीकाकरण साइटों पर कर्मचारियों को देखभाल के लिए लगाया गया है.

    इस बीच ब्रिटिश ड्रगमेकर एस्ट्राजेनेका ने अपनी कोरोना वैक्सीन के बारे में यूके के मेडिसिन रेगुलेटर को एक पूरा डाटा पैकेज सौंपा है. मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी के चीफ एक्जीक्यूटिव जून राइन ने बताया कि नियामक ने डाटा का विश्लेषण शुरू कर दिया है और वह कम से कम समय में फैसला करेगा.

    आपको बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता चला है. नया स्ट्रेन बच्चों के लिए 70 फीसदी अधिक संक्रामक है और यह अधिक चिंता का विषय हो सकता है. इस वजह से ब्रिटेन में लॉकडाउन लगा दिया गया है. साथ ही कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर भी बैन लगा दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे का यात्रियों को तोहफा, अब 31 जनवरी तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
    Next Article भारत के इन 10 राज्यों की थाली है सबसे मशहूर

    Related Posts

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    August 20, 2026

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    August 20, 2026

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.