Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान, पीएम मोदी की अपील पर करेंगे बैठक, कृषि मंत्री की चिट्ठी पर भी लेंगे फैसला
    Headlines राष्ट्रीय

    किसान, पीएम मोदी की अपील पर करेंगे बैठक, कृषि मंत्री की चिट्ठी पर भी लेंगे फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. किसान संयुक्त मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण और कृषि मंत्रालय के सचिव की ओर से भेजी गई चिट्ठी को लेकर प्रतिक्रिया देने के लिए कल शनिवार को बैठक करेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा किसानों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है और आंदोलन को मुद्दे से भटकाया जा रहा है.

    जानकारी के मुताबिक किसानों के नेशनल मोर्चे की आज कोई बैठक नहीं हुई, केवल पंजाब के संगठन की बैठक हुई. नेशनल किसान संयुक्त मोर्चा कल शनिवार 26 दिसम्बर को बैठक करेगा. हालांकि बैठक कब होगी इसका समय निर्धारित नहीं किया गया है.

    हमारी सरकार ने खेती को आसान किया: पीएम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आज शुक्रवार को किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त जारी की गई जिसमें 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों को बदनाम कर कुछ लोग अपनी राजनीति चमका रहे हैं. पहले की सरकारों की नीति के कारण वो किसान बर्बाद हुआ, जिसके पास कम जमीन थी. कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने आधुनिक खेती को लेकर बल दिया. हमारा फोकस किसानों के खर्च को कम करने पर किया गया. पीएम फसल बीमा योजना, किसान कार्ड, सम्मान निधि योजना की मदद से खेती को आसान किया गया है.

    कृषि मंत्रालय की चिट्ठी

    पीएम मोदी ने एक बार फिर कहा कि सरकार हर विषय पर बात करने को तैयार है. जो लोग लोकतंत्र को नहीं मानते हैं, वही आज किसानों को गलत भाषा का प्रयोग करके बरगला रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 2,500 किसान चौपालों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने नौ करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2021 में है छुट्टियों की भरमार, अगले साल आएंगे ये 13 Long Weekend!
    Next Article रेलवे का यात्रियों को तोहफा, अब 31 जनवरी तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.