Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आखिरकार अंटार्कटिका भी पहुंच गया कोरोना, 36 लोग हुए संक्रमित
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    आखिरकार अंटार्कटिका भी पहुंच गया कोरोना, 36 लोग हुए संक्रमित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंटार्टिका. कोरोना वायरस दुनिया भर में अपने पैर पसार चुका है. हालांकि, कुछ समय पहले तक धरती के सबसे दक्षिण में मौजूद महाद्वीप अंटार्कटिका इस वायरस से दूर था. सोमवार को यहां भी कोविड-19 ने दस्तक दे दी है. यहां चिली स्थित एक रिसर्च सेंटर में 36 लोग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यह जानकारी अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की एक रिपोर्ट से मिली है.

    चिली स्थित एक रिसर्च सेंटर में 36 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. यहां मिले संक्रमितों में से 26 सेना के जवान हैं. जबकि, 10 लोग मेंटेनेंट टीम के हैं. सेना ने बताया है कि उन्होंने सभी संक्रमितों को वापस बुलाने का फैसला किया है. गौरतलब है कि अंटार्कटिका में कई देशों के शोध केंद्र मौजूद हैं. वहीं, कोरोना वायरस के सुरक्षा के मद्देनजर लोगों पर पाबंदियां भी लगाई हुईं हैं. इस महामारी की वजह से रिसर्च के काम में काफी परेशानियां आ रही हैं.

    पहले ही पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचाने वाले कोरोना ने अपना रूप बदल लिया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वायरस में हुआ बदलाव ज्यादा खतरनाक है. ब्रिटेन में वायरस के इस नए स्ट्रेन के कुछ मामले सामने आए हैं. इस नए म्यूटेटेड वायरस का नाम बी117 (B117) है. भारत ने भी सुरक्षा के देखते हुए 23 दिसंबर से यूके से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी है.

    कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद अंटार्कटिका में पर्यटन पर रोक लगा दी गई थी. अधिकारी लगातार महाद्वीप को कोरोना से बचाने के प्रयास कर रहे थे. माना जा रहा है कि बीते 27 नवंबर को चिली से कुछ सामान अंटार्कटिका पहुंचा है. इसी वजह से यहां लोगों में संक्रमण फैला. इससे उलट चिली के सेना ने साफ किया है कि सामान भेजे जाने से पहले सभी लोगों की कोरोना जांच की गई थी. इस जांच में सभी लोग नेगेटिव आए थे. जबकि, अंटार्कटिका में यह सामान उतरने के बाद जब जहाज से लोग वापस लौटे, तो कुछ लोगों में वायरस मिला था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोटल में आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए बिहार के 3 न्यायिक अधिकारी बर्खास्त
    Next Article व्हाइट ड्रेस में दिखा मलाइका अरोड़ा का गार्जियस लुक, कुछ ही देर में वायरल हुई तस्वीर

    Related Posts

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    August 23, 2026

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    August 23, 2026

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026: प्रेम पर पहरा नहीं, छल पर शिकंजा – महाराष्ट्र कानून का विश्लेषण

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.