Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इफको प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 2 की मौत, 20 से ज्यादा की बिगड़ी तबीयत
    Breaking News उत्तर प्रदेश

    इफको प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 2 की मौत, 20 से ज्यादा की बिगड़ी तबीयत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज. संगमनगरी प्रयागराज के फूलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ. कम्पनी के यूरिया उत्पादन यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव की चपेट में आने से दो अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई. इन्हे अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है. बीमार कर्मचारियों की संख्‍या बढ़ सकती है. इस हादसे में असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभयनंदन की मौत हो गई.

    मंगलवार देर रात फूलपुर स्थित इफको के प्‍लांट में अमोनिया और यूरिया निर्माण की दो-दो यूनिट में रोज की तरह काम चल रहा था. रात 10 बजे से नाइट शिफ्ट में तैनात कर्मचारी अपने-अपने काम में लगे हुए थे. करीब 11.30 बजे के करीब यूरिया उत्पादन यूनिट में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा. इससे अफरातफरी मच गयी. काम कर रहे कर्मचारी बाहर की और भागे, लेकिन 15 लोग फंस गए और बेसुध होकर वहीं गिर गए,

    इन दो अधिकारियों की हुई मौत

    जब गैस रिसाव की सूचना अफसरों और पुलिस को मिली तो वे मौके पर पहुंचे. किसी तरह हताहत लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकालकर शहर के एक अस्पताल ले जाया गया. इनमें से असिस्टेंट मैनेजर (यूरिया) वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर (ऑफसाइट) अभयनंदन कुमार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद दोनों की मौत हो गई, जिससे वहां कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक, अमोनिया गैस का रिसाव पाइप में लीकेज की वजह से हो सकता है. फिलहाल रिसाव को रोक दिया गया है और अधिकारी मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कोहरे का कहर: पानीपत में एक दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकराए

    Related Posts

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    June 29, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    June 29, 2026

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.