Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करना लक्ष्य:रघुवर दास, मुख्यमंत्री
    Breaking News खबरें राज्य से झारखंड

    झारखंड को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करना लक्ष्य:रघुवर दास, मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड से गरीबी को समाप्त करना सरकार का लक्ष्य है। लोगों को रोजगार से जोड़कर और उन्हें स्वावलंबी बनाकर हम इस समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार झारखण्ड को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित कर रही है। टेक्सटाइल के क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार उपलब्ध होते हैं। रोजगार उपलब्ध होने से हमारे झारखंड से पलायन रुकेगा और बच्चों को यहीं पर उनके घर में ही नौकरी मिल जाएगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने एपिक गारमेंट कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात के दौरान कहीं। एपिक ने झारखंड में अपना प्लांट लगाने की इच्छा जताई है।

    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की टेक्सटाइल पॉलिसी पूरे देश में सबसे अच्छी है। यही कारण है कि काफी कम समय में ही बड़ी-बड़ी टेक्सटाइल कंपनियां यहां अपना मैन्यूफैक्चर इकाई लगाकर उत्पादन शुरू कर चुके हैं। अरविंद मिल्स, ओरियंट क्राफ्ट जैसी कंपनियों के उत्पादन शुरू हो गया है। और भी कई बड़ी कंपनियों का उत्पादन जल्द ही शुरू होने जा रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के लोग सीधे सरल है। संथाल क्षेत्र में उद्योग लगायें। देवघर में एयरपोर्ट भी बन रहा है। एम्स का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। यहां उद्योग लगाने से लोगों को रोजगार मिलेगा और कंपनी को भी कुशल मानव श्रमिक मिल जाएंगे। यहाँ कौशल विकास के माध्यम से बच्चों को सरकार विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिलवा रही है।

    एपिक ग्रुप के चेयरमैन श्री रंजन महतानी ने बताया कि उनकी कंपनी हांगकांग आधारित मल्टीनेशनल कंपनी है, जो टेक्सटाइल का काम करती है। इसके वियतनाम, बांग्लादेश, जॉर्डन और इथोपिया में निर्माण इकाई है। कंपनी भारत में भी निर्माण इकाई शुरू करना चाहती है। झारखंड की टेक्सटाइल पॉलिसी सबसे अच्छी है। झारखंड सरकार सहयोग करे तो कंपनी यहाँ अपनी फैक्ट्री शुरू करेगी।

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल, कंपनी के कार्यकारी निदेशक श्री केपी प्रदीप उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleTest
    Next Article बिरसानगर-बागुनहातु आवासीय योजनाओं का शिलान्यास 23 को

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.