Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत द्वारा पिता की किताब पर रोक लगाने की मांग
    Breaking News Headlines

    प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत द्वारा पिता की किताब पर रोक लगाने की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने मंगलवार को ‘द प्रेजिडेंशियल इयर्स’ किताब के प्रकाशन को रोकने के लिए कहा है. अभिजीत बनर्जी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.

    उन्होंने कहा कि जारी किए गए अंश ‘मोटिवेटिड’ थे और पूर्व राष्ट्रपति ने इनके लिए मंजूरी नहीं दी होगी. उन्होंने पब्लिकेशन ग्रुप रूपा बुक्स Rupa Publications से इस किताब के प्रकाशन को रोकने के लिए कहा है.

    अभिजीत मुखर्जी ने आज अपने ट्वीट में प्रकाशक कपीश मेहरा को संबोधित करते हुए कहा कि चूंकि मेरे पिता अब नहीं रहे, इसलिए मैं उनके बेटे के रूप में पुस्तक की अंतिम प्रति की सामग्री से गुजरना चाहता हूं. मेरे पिता अगर जिंदा होते तो वह भी ऐसा ही करते.

    उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए लिखा, “आपसे अनुरोध है कि जब तक मैं इसकी सामग्री को मंजूरी न दूं और लिखित में अपनी सहमति न दूं तब तक आप इसका प्रकाशन रोक दीजिए. मैंने पहले ही आपको इस संबंध में एक विस्तृत पत्र भेज दिया है जो जल्द ही आप तक पहुंच जाएगा.”

    प्रणब मुखर्जी ने स्वयं दी थी मंजूरी

    इस संबंध में नाम न छापने की शर्त पर एक Rupa Books के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने न केवल पांडुलिपि के अंतिम मसौदे को मंजूरी दी थी, बल्कि अस्पताल में भर्ती होने से एक दिन पहले कवर को भी मंजूरी दी थी.

    सम्बंधित अधिकारी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने 2013 में उनके साथ पहला एग्रीमेंट किया था और 2018 में अपनी नई किताब के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए गए थे लेकिन तब अभिजीत मुखर्जी कहीं नहीं थे.

    प्रकाशक रूपा ने किए थे किताब के कुछ अंश जारी

    बता दें कि प्रकाशक रूपा बुक्स ने शुक्रवार को #ThePresidentialYears के कुछ अंश जारी किए थे जिसमें उन्होंने 2014 के आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की आपसी कलह और पतन के लिए अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जिम्मेदार ठहराया था. पुस्तक में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में अपने पहले कार्यकाल के दौरान शासन की एक निरंकुश शैली को नियोजित किया था.

    पूर्व राष्ट्रपति के साथ काम करने वाले एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुखर्जी ने किताब की नई वॉल्यूम के प्रकाशन को मंजूरी दे दी थी. हालांकि उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

    गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने भी किताब के विवरण या उसके खुलासे पर कोई जवाब नहीं दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक और आरोप में बुरी तरह घ‍िरे WHO के चीफ टेड्रोस अधानोम
    Next Article ममता बनर्जी बोलीं, हिम्‍मत है तो राष्‍ट्रपति शासन लगाए केंद्र

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.