Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉक्टरों का दावा- कोरोना से उबरे लोगों में फैल रहा खतरनाक फंगल संक्रमण
    Breaking News राष्ट्रीय

    डॉक्टरों का दावा- कोरोना से उबरे लोगों में फैल रहा खतरनाक फंगल संक्रमण

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश की राजधानी के प्रतिष्ठित सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने दावा किया है कि कोविड-19 से उबर रहे कई लोगों में दुर्लभ और जानलेवा फंगल संक्रमण पाया जा रहा है. इसके चलते उनमें से लगभग आधे लोगों की आंखों की रोशनी खत्म हो गई है. अस्पताल के अधिकारियों ने यह दावा किया. उन्होंने कहा कि अस्पताल के आंख-नाक-गला चिकित्सकों के सामने बीते 15 दिन में ऐसे 13 मामले आए हैं.

    डॉक्‍टरों ने कहा कि यह चिंताजनक समस्या दुर्लभ है, लेकिन नयी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 से होने वाला फंगल संक्रमण नयी बात है.’ अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘बीते 15 दिन में ईएनटी चिकित्सकों के सामने कोविड-19 के चलते फंगल संक्रमण के शिकार 13 मामले सामने आए हैं, जिनमें 50 प्रतिशत मामलों में रोगियों की आंखों की रोशनी चली गई.’

    बता दें कि कोरोना वायरस धीरे-धीरे घातक होता जा रहा है. खासकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले कुछ ज्यादा ही सामने आ रहे हैं. रविवार को दिल्ली कोविड-19 के 1984 नए मामले आए. हालांकि, संक्रमण दर घटकर 2.74 प्रतिशत पर आ गई. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को महामारी से 33 और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर अब 10,014 हो गई है.

    दिल्ली में 3 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच संक्रमण दर में लगातार गिरावट दर्ज की गई और इस दौरान यह क्रमश: 4.96 प्रतिशत, 4.78 प्रतिशत, 4.2 प्रतिशत, 3.68 प्रतिशत और 3.15 प्रतिशत रही. हालांकि, आठ दिसंबर को यह फिर बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गई और नौ दिसंबर को 3.42 प्रतिशत और 10 दिसंबर को 2.46 प्रतिशत रही. इसके बाद 11 दिसंबर को यह 3.33 और 12 दिसंबर को 2.64 प्रतिशत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के नए बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले कोविड-19 के 72,335 नमूनों की जांच की गई थी जिसमें संक्रमण के यह नए मामले आए. इसमें आरटी-पीसीआर तरीके से 35,611 नमूनों की जांच की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
    Next Article वो सरदार जिन्होंने 562 रियासतों को एक करके ताकतवर राष्ट्र बनाया

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.