Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा महानगर ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बताई कृषि बिल की खूबियाँ, कहा विकास के पथ पर अग्रसर देश को विकास विरोधी लोग कर रहे अवरुद्ध
    Breaking News झारखंड

    भाजपा महानगर ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बताई कृषि बिल की खूबियाँ, कहा विकास के पथ पर अग्रसर देश को विकास विरोधी लोग कर रहे अवरुद्ध

    Nijam KhanBy Nijam KhanDecember 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: भाजपा महानगर ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बताई कृषि बिल की खूबियाँ, कहा विकास के पथ पर अग्रसर देश को विकास विरोधी लोग कर रहे अवरुद्ध।

    ■ मोदी सरकार के लिए कृषि प्राथमिकता है, एवं किसान हित सर्वोपरि है: कुणाल षाड़ंगी

    ■ राज्य सरकार ने धान की सरकारी खरीद पर रोक लगाई है, कृषि बिल से किसान अपने धान को दूसरे राज्यों में बेचने को स्वतंत्र रहेंगे।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कृषि सुधार बिल पर किसानों के नाम को आगे कर राजनीतिक दुकान चलाने वालों विपक्षी दलों के लोगों को कड़ा जवाब दिया है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक को किसानों का हितकारी व उनकी आय बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पिछले छह वर्षों में किसानों को सशक्त करने की दिशा में किये गए प्रयासों पर कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में कृषि विभाग का बजट 1,34 ,399 करोड़ है, जो वर्ष 2013-14 के बजट का छः गुना है। वर्ष 2015-16 में देश में अनाज का कुल उत्पादन 251.54 मिलियन टन था जो 2019-20 में बढ़कर 296.65 मिलियन टन हो गया है ऐसी बढ़ोतरी एक रिकार्ड है। केंद्र की मोदी सरकार ने सभी अधिदेशित खरीफ, रबी और अन्य वाणिज्यिक फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि की है। जिसमें कृषि वर्ष 2018-19 से उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत का लाभ जोड़ा गया है। खरीफ 2020-21 में (दिनांक 8.12.2020 तक) धान की अधिप्राप्ति 356.18 लाख मीट्रिक टन हुई है जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक है। पीएम किसान योजना का जिक्र करते हुए श्री षाड़ंगी ने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत 10.59 करोड़ किसानों को लाभान्वित करते हुए कुल 96 हजार करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे खाते में हस्तान्तरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने किसानों के हित को सदैव सर्वोपरि माना है, वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण कृषि सुधार बिल भी किसानों को सशक्त बनाने हेतु मील का पत्थर साबित होंगे। कृषि विधेयक पर उन्होंने कहा कि मंडियों एवं एमएसपी की व्यवस्था पूर्व की भांति बनी रहेगी इसके अतिरिक्त किसानों को अब सीधे फसल बेचने की आजादी मिलेगी जहां किसानों को औने-पौने दाम पर बिचौलियों को फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। एमएसपी पर फैलाये जा रहे भ्रम पर कहा कि आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर लिखित प्रावधान बनाने हेतु तैयार हैं। सरकार ने आंदोलन कर रहे किसानों से संवाद का रास्ता चुनकर भ्रांतियां दूर करने की कोशिश की है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के बीच जाकर बिल की सच्चाई व फायदे बातएगी जिनसे जागरूक होकर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन सके। झारखंड की झामुमो-काँग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड नामधारी दल एवं काँग्रेस किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। राज्य में कृषि आशीर्वाद योजना को बंद कर दिया गया है एवं पीएम किसान योजना के पैसे भी होल्ड कर दिए गए हैं। राज्य में धान की सरकारी खरीद पर रोक है क्या मुख्यमंत्री जी बताएंगे कि क्या किसान को अपने उत्पाद को दूसरे राज्य में बेचने की आजादी है। कहा कि जिनपर देशद्रोह के मुकदमे हैं वैसे कई लोग भी किसान बनने का स्वांग रच रहे हैं। ऐसे लोगों की सोच कभी सफल नही होगी, भाजपा कार्यकर्ता किसानों को जागरूक कर ऐसे विकास विरोधी लोगों को करारा जवाब देगी।

    प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर के विभिन्न मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
    Next Article भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल

    Related Posts

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    May 22, 2025

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    May 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

    25 मई को यादव भवन का विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो करेंगे उद्घाटन

    जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    नव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.