Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर के विभिन्न मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
    Breaking News झारखंड

    भाजपा जमशेदपुर के विभिन्न मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: भाजपा जमशेदपुर के विभिन्न मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कई मंडलों में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन वक्ताओं ने पार्टी के सिद्धांत, नीति एवं इतिहास समेत कई निर्धारित विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर के प्रारंभिक चरण में वर्ग गीत के साथ शिविर प्रारंभ हुआ। टेल्को, बारीडीह, सीतारामडेरा, उलीडीह एवं जुगसलाई मंडल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की आत्मा उसकी कार्यपद्धति एवं विचारधारा होती है। भाजपा का कार्य राष्ट्र का पुनर्निर्माण, माँ भारती को परम् वैभव तक ले जाना, राष्ट्र को गौरव प्रदान करना, संगठन की संरचना, जनसेवा के प्रति संकल्पित सरकार बनाना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण करना है। कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अनुशासन, परस्परता, संपर्क, संवाद एवं प्रवास ये 5 तत्व पार्टी को मजबूत करते हैं और कर्मठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हैं।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के सफलतापूर्वक समापन पर मंडल अध्यक्ष समेत मंडल पदाधिकारी व वरीय नेताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि रखा है। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की शान है। कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में पूरी सावधानी के साथ कार्य करना है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ हेमंत सरकार की वादाखिलाफी एवं विफलता को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी को मजबुत करने में पूरी ताकत के साथ जुटें।

    इन वक्ताओं ने रखे विचार: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रशिक्षण प्रमुख अभय सिंह, सह प्रमुख मिथिलेश सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रभारी जीतू चरण राम, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, राजेश शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, नंदजी प्रसाद, पवन अग्रवाल, अभय सिंह उज्जैन, संजीव कुमार, अचिंतम गुप्ता, रमेश हांसदा, खेमलाल चौधरी, अनिल मोदी व अन्य।

    इस दौरान भरत सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जिला मंत्री पप्पू सिंह समेत सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु समेत पांचों मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता समेत मंडल पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम आदमी पार्टी का एक दिवसिय धरना एवं सामुहिक अनशन
    Next Article भाजपा महानगर ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बताई कृषि बिल की खूबियाँ, कहा विकास के पथ पर अग्रसर देश को विकास विरोधी लोग कर रहे अवरुद्ध

    Related Posts

    भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश

    नशा मुक्ति अभियान का समापन, समाहरणालय से साकची तक निकली मानव श्रृंखला

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    पूर्वी सिंहभूम में स्काउट-गाइड संगठन के विस्तार पर जोर, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का फैसला

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.