Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड, उत्तराखंड में ऐलो अलर्ट जारी
    Breaking News Headlines

    पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड, उत्तराखंड में ऐलो अलर्ट जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर बफबारी हुई है, जबकि पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तरी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हुई जिसके कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है.

    मौसम विभाग ने उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है. झारखंड, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. वहीं बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है. डोडा के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में आठ परिवार फंस गए. उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.

    आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को तापमान और गिर सकता है. बारिश के कारण हवा में आर्द्रता बढ़ेगी जिससे अगले दो तीन दिन तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई. तेज हवाओं और बारिश के कारण इसमें सुधार की उम्मीद है.

    अरब सागर में बनी चक्रवाती स्थिति के कारण मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. राज्य के पश्चिमी भागों में हालांकि हल्की बारिश हो रही है, जबकि पूर्वी भागों में भी बूंदाबांदी हो रही है.

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे चला गया. हालांकि, बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई और यह सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिमालय के ऊपर से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई. तापमान सोमवार तक और गिरने का अनुमान है.

    कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में शनिवार को मध्यम से भारी बर्फबारी हुई जिस कारण सड़कों को बंद करना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और इस मार्ग को बंद करना पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैलाश विजयवर्गीय ने कहा – राज्य साथ दे या नहीं, केंद्र अपने दम पर CAA लागू करेगा
    Next Article सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट: भारत में हमला कर सकता है रोहिंग्या आतंकी संगठन

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    June 27, 2026

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    June 27, 2026

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.