Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने मार गिराये दो आतंकी, एक को किया गया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने मार गिराये दो आतंकी, एक को किया गया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट के ऊंचे इलाकों में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि आतंकवादी करीब तीन दिन पहले नियंत्रण रेखा पार कर इस तरफ आए थे. वे दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की ओर जा रहे थे तभी उन्हें दोपहर बाद मुगल रोड के पास उन्हें पकड़ा गया.

    उन्होंने कहा कि यह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों का संयुक्त समूह था और इसे जिला विकास परिषद चुनावों को प्रभावित करने के लिए यहां भेजा गया था. अधिकारियों ने बताया कि सेना की मदद से पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुदूर छतापानी-दुगरन गांव में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि आतंकवादी बर्फ से घिरे इलाके में फंस गए और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया और इसके बजाय घेराबंदी तोडऩे की कोशिश में सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकवादियों को मार गिराया.

    अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी के दौरान एक अन्य आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया. उन्होंने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादियों के पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि यह समूह तीन दिन पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घुसपैठ कर शोपियां जिले की ओर जा रहा था.

    उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद सेना के साथ मिलकर पुलिस ने अभियान शुरू किया और भागने के सभी रास्तों को बंद कर दिया लेकिन बर्फबारी के कारण अभियान धीमा पड़ गया. अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार के साथ अभियान सुबह फिर शुरू हुआ और आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित कर उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुछ लोग केवल विरोध करके देश को कमजोर करना चाहते हैं: कृषि मंत्री
    Next Article आंदोलन को लेकर राजनीति तेज, आज 5 बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे किसान

    Related Posts

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    June 27, 2026

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.