देवरिया के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय नेता डॉ रमापति राम त्रिपाठी से मिले राजेश कुमार शुक्ल
देवरिया ( यू पी) 9 दिसम्बर 2020
प्रदेश भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज उत्तर प्रदेश के देवरिया में भाजपा के झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश प्रभारी , उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , देवरिया के सांसद श्री डॉ रमापति राम त्रिपाठी से शिष्टाचार मुलाकात की । श्री त्रिपाठी ने श्री शुक्ल की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उनको अपनी शुभकामनाएं दी।
ज्ञातव्य है कि श्री शुक्ल के श्री त्रिपाठी से पारिवारिक संबंध है। श्री शुक्ल वाराणसी में एक न्यायमूर्ति के यहा और देवरिया में अपने अत्यंत निकट संबंधियों के यहा शादी समारोह में भाग लेने आए है। श्री शुक्ल 12 दिसम्बर को जमशेदपुर लौटेंगे।