Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड के सभी सरकारी कॉलेजों और विश्ववद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ेगा रिलायंस जियो
    Headlines

    उत्तराखंड के सभी सरकारी कॉलेजों और विश्ववद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ेगा रिलायंस जियो

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले 105 महाविद्यालयों और 5 विश्वविद्यालयों सहित कुल 112 स्थानों पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी. उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में फैले इन कॉलेजों में कनेक्टिविटी का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम रिलायंस जियो को सौंपा गया है.

    उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए, राज्य के कॉलेजों को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है. रविवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला, देहरादून स्थित शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इसका शुभारंभ किया. कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी शामिल हुए.

    रिलायंस जियो का उत्तराखंड में बड़ा और व्यापक नेटवर्क है. यह उत्तराखंड की 95 फीसदी आबादी को कवर करता है. जियो के नेटवर्क की व्यापकता और दुर्गम स्थानों पर कनेक्टिविटी देने की जियो की क्षमता के कारण ही उसे कॉलेजों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का कॉन्ट्रैक्ट सौंपा गया है.

    राज्य सरकार, ITDA और उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने की पहल की है. इस पहल से उत्तराखंड के 1 लाख से अधिक विद्यार्थी डिजिटल दुनिया से जुड़ जाएंगे. राज्य सरकार की पहल के तहत कनेक्टिड कॉलेजों के ई-ग्रन्थालयों (ई-लाइब्रेरी) से छात्र सीधे जुड़ जाएंगे. साथ ही दुनिया भर के शोध और नई जानकारियां उनके एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी. डिजिटल दुनिया से जुड़ने पर शिक्षा के साथ रोजगार के भी नए अवसरों की खोज भी आसान हो जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article6 साल की बच्ची की रेप के बाद की गई थी हत्या
    Next Article आज का दिनः सोमवार 9 नवंबर 2020, सत्य… सुंदर… सुखदायी… शिवोपासना!

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.