Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बढ़ते प्रदूषण को देखते हुये दिल्ली सरकार ने सभी तरह की आतिशबाजी पर लगाई रोक
    Breaking News Headlines

    बढ़ते प्रदूषण को देखते हुये दिल्ली सरकार ने सभी तरह की आतिशबाजी पर लगाई रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार ने सभी तरह की आतिशबाजी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. सरकार ने ग्रीन पटाखों को भी बैन कर दिया है. इससे पहले ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई थी.

    जानकारी के अनुसार बढ़ते प्रदूषण और कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार ने आज बैठक बुलाई थी. इसमें, स्वास्थ्य अधिकारी और सभी डीएम भी थे. त्योहारों के कारण भीड़ और प्रदूषण के चलते कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है.

    दिल्ली के निजी अस्पतालों में कोविड-19 बेड रिजर्व रखने के आदेश को हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया गया. दिल्ली में टारगेट टेस्टिंग भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला पटाखों को लेकर लिया गया.

    इससे पहले की हालात और खराब हों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से अपील की थी कि दिवाली पर आतिशबाजी ना करें. लेकिन अब उन्होंने कड़ा फैसला लेते हुए पटाखे जलाने पर रोक लगा दी है.

    गौरतलब है कि दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर है. ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 500 के पार चला गया है. ये हवा में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को दिखा रहा है. बता दें कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूजीसी ने जारी किये विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को खोलने के लिये दिशा-निर्देश
    Next Article जम्मू-कश्मीर के पांपोर में छिपे हैं आतंकी, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.