सांसद विद्युत वरण महतो की आज एक बैठक टाटा स्टील के वीपी (सीएस )चाणक्य चौधरी के साथ हुआ। इस बैठक में सांसद श्री महतो ने शहर के कई प्रमुख मुद्दा को उठाया ।उन्होंने मुख्य रूप से मरीन ड्राइव सड़क की दुर्दशा की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया और कहा यह सड़क इस शहर की जीवन रेखा बन चुकी है ।लेकिन इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। यह सड़क बार-बार टूट जाती है और सड़क के बीचो बीच काफी खतरनाक गड्ढे हो चुके हैं ।इसके सड़क के रखरखाव के लिए जो जिम्मेदार पदाधिकारी हैं उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए ।उन्होंने वीपी(सीएस)से यह जानना चाहा आखिर क्या वजह है यह सड़क बार-बार टूट जाती है ।श्री चौधरी ने सांसद श्री महतो को यह कहा कि वे अपने स्तर से इस मामले को देखेंगे ।साथ ही उन्होंने सांसद श्री महतो को यह आश्वस्त किया कि यथाशीघ्र इस सड़क की समुचित मरम्मत की जाएगी और इसे जल्द पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा ।इसके अलावा सांसद ने शहर के विभिन्न मसलों पर जुस्को(अब TSUSL) के द्वारा अपनाई जाने वाली लचर रवैया के प्रति भी अपना असंतोष व्यक्त किया ।सांसद श्री महतो ने टाटा स्टील के उपाध्यक्ष से लोकसभा क्षेत्र के चार प्रमुख स्थानों पर सामुदायिक शौचालय बनाने का भी प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने स्वीकार किया ।यह सामुदायिक शौचालय पटमदा के कटिन,जादूगोड़ा, घाटशिला बस स्टैंड एवं बहरागोड़ा के बस स्टैंड पर बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी सांसद ने दिया ।वीपी(सीएस) ने सांसद श्री महतो को सभी बिंदुओं पर सकारात्मक एवं ठोस पहल करने का आश्वासन दिया।

