Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध हथियार चलानेवाले अपराधियों को बिना संकोच मार गिराए :- डीजीपी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड संवाद विशेष

    अवैध हथियार चलानेवाले अपराधियों को बिना संकोच मार गिराए :- डीजीपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अवैध हथियार चलानेवाले अपराधियों को बिना संकोच मार गिराए :- डीजीपी

    झारखंड पुलिस के डीजीपी एमवी राव ने शनिवार को कहा कि हथियार लेकर चलने वाले अपराधियों को मार गिराने में पुलिस कर्मी तनिक भी संकोच न करें।  उन्होंने कहा कि अपराधियों को मार गिराने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोटेक्शन मिलेगा। गुमला सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने घाघरा में रांची सेंट जेवियर्स की छात्रा ममता खाखा और उसके भाई संजीव रंजन की हत्या को जघन्य और क्रूरतम अपराध करार दिया। डीजीपी घाघरा में घटनास्थल का मुआयना करने के बाद लौटे थे। उन्होंने कहा कि इस घटना को सामान्य अपराध की श्रेणी में नही रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस घटना को नजदीक से जानने के इरादे से ही वह पहुंचे हैं और पीडि़त परिजनों से मुलाकात की है।
    ढिलाई बरतनेवाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज
    डीजीपी ने कहा कि दोहरे हत्याकांड में किसी भी तरह की ढिलाई बरतनेवाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
    आरोपियों का स्पेशल कोर्ट में होगा ट्रायल
    डीजीपी ने कहा कि भाई-बहन हत्याकांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में ट्रायल होगा ताकि उन्हें जल्द सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपी ड्रग एडिक्ट हैं। पुलिस वारदात में शामिल अपराधियों को दबोचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही वे पुलिस के शिकंजे में होंगे।
    राज्य में चलेगा पुलिस अगेंस्ट ड्रग्स अभियान
    डीजीपी एमवी राव ने झारखंड पुलिस पूरे राज्य में दो सप्ताह का ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाएगी। उन्होंने इस अभियान का नाम पुलिस अगेंस्ट ड्रग्स दिया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नशे के अवैध कारोबार से जुडे़ लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बातचीत में उन्होंने स्वीकारा कि झारखंड में नशे की वजह से हाल के महीनों में जघन्य वारदात बढ़े हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद नजरिया :-जो गलती राहुल ग़ांधी ने किया था बिहार चुनाव में राजग भी वही कर गया
    Next Article मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना, कहा -राज्य सरकार को अस्थिर करने की रची जा रही साजिश को कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.