Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा की इंद्रावती मौत प्रकरण में सवाल उठाने वाले मामा शिवराज सिंह स्वयं सवालों के घेरे में
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    सिदगोड़ा की इंद्रावती मौत प्रकरण में सवाल उठाने वाले मामा शिवराज सिंह स्वयं सवालों के घेरे में

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2020Updated:October 30, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा की इंद्रावती मौत प्रकरण में सवाल उठाने वाले मामा शिवराज सिंह स्वयं सवालों के घेरे में
    भाई शिवराज द्वारा लिया गया 5 लाख रुपया वापस नहीं करने से कहीं डिप्रेशन में तो नहीं थी इंद्रावती?
    जीजा पैसों की मांग कर रहा था, भांजे पैसों के लिए दबाव बना रहे थे , इसीलिए फसाना चाहता है शिवराज क्या?
    सिदगोड़ा की इंद्रावती मौत प्रकरण में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले इंद्रावती के भाई शिवराज सिंह खुद सवालों के घेरे में हैं . कहा तो यह भी जाता है कि शिवराज सिंह द्वारा पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप की वजह से ही इंद्रावती आत्महत्या के लिए विवश हुई . क्योंकि वह अपने भाई शिवराज सिंह के हस्तक्षेप से परेशान हो गई थी क्या ? मामा शिवराज सिंह से सवाल तो बहुत सारे हैं लेकिन सबसे अहम सवाल यह है की इंद्रावती देवी की बेटी रोशनी जो एक तलाकशुदा महिला है, वह कहां है ? क्या करती है ?उसका कुछ पता नहीं चल रहा है . उसे किसने रखा है? क्या उससे कहीं गलत काम तो नहीं करवाए जा रहे हैं ?तमाम तरह के सवाल शिवराज सिंह से क्यों पूछे जा रहे हैं ? इसका मतलब साफ है कि कहीं ना कहीं पारिवारिक मामले में शिवराज सिंह का हस्तक्षेप है. कहा तो यह भी जाता है की रोशनी के अपने पति से तलाक के पीछे शिवराज सिंह का हाथ है. इतना ही नहीं टाटा स्टील के कर्मचारी इंद्रावती के पति दूधेश्वर नाथ ने परिवार की जानकारी में शिवराज सिंह को ₹5 लाख दिए थे. ऐसा तो नहीं की बहन ने उस रुपए की मांग की . बहनोई ने तगादा किया और भांजे ने दबाव बनाया. इसलिए शिवराज सिंह की बहन ने आत्महत्या की और उसी के हत्या के केस में शिवराज सिंह अपने बहनोई और और भांजे को फंसा कर जेल भेजने की साजिश रच रहा है. चर्चा में तो बहुत सारी बातें की हैं लेकिन ना तो हम उसे कह सकते हैं और ना लिख सकते हैं ? लेकिन इंद्रावती देवी की मौत प्रकरण का मामला सिदगोड़ा पुलिस के अनुसंधान में है . पुलिस के अनुसंधान के बाद सच्चाई के सामने आने की संभावना है. अनुसंधान में यह भी बात सामने आएगी कि शिवराज सिंह इस पूरे घटनाक्रम में कितना सनलिप्त है या नहीं. उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष मार्च महीने में बारीडीब ट्यूब कॉलोनी निवासी दूधेश्वर नाथ की पत्नी इंद्रावती की लाश उनके कमरे में फंदे से झूलती हुई मिली थी . उनके कमरे में काफी अधिक मात्रा में डिप्रेशन और नींद की दवा पाई गई थी . दवा से स्पष्ट था कि वह डिप्रेशन में थी, लेकिन इसके पीछे वजह क्या थी ? वजह वही ₹5 लाख रुपये को बताया जाता है, जो शिवराज सिंह लेने के बाद वापस नहीं कर रहा था. इतना ही नहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि अनजाने में दूधेश्वर नाथ ने अपने साले शिवराज सिंह को और भी लाखों रुपए दिए थे, जिसका न तो परिवार को जानकारी है ना दूधेश्वर नाथ ने अपने परिवार को इस बारे में कुछ बताया है. कहते हैं कि इस बात की जानकारी भी इंद्रावती देवी को लग गई थी , जिसकी वजह से उसका डिप्रेशन अचानक बढ़ गया था . दरअसल यह पूरा मामला एक बार फिर से सुर्खियों में इसलिए है कि गुरुवार को शिवराज सिंह अपने कुछ करीबी लोगों के साथ एसएसपी से मिलने गया था . उसने इस पूरे मामले में अपने दोनों भांजे सौरव और सचिन को भी आरोपी बनाए जाने की एसएसपी से मांग की और उन्हें जेल भेजने का भी अनुरोध किया. लेकिन शिवराज ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में एसएसपी को क्यों नहीं बताया. अगर उसने एसएसपी को अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में जानकारी दी होती तो वह जान रहा है कि उसे भी इंद्रावती देवी मौत प्रकरण में सलाखों के पीछे जाना होगा. अपने इस अपराध को छुपाने के लिए वह अपने दोनों भांजों को भी जेल भेजवाना चाहता है . जवाब तो उसे इस बात का भी देना होगा कि इंद्रावती देवी की बेटी तलाकशुदा रोशनी अपने एक बच्ची के साथ कहां है? अगर वह उनके बारे में जानता है तो एसएसपी को क्यों नहीं बताया. अगर वह नहीं जानता है तो भी उसे रोशनी और उसके बच्चे के बारे में बताना चाहिए कि हम नहीं जानते हैं . दूधेश्वर नाथ जेल में है. शिवराज अपने खिलाफ बोलने वाले को जेल भिजवाने की तैयारी में है. यानी अपने दोनों भांजे को. भांजी रोशनी अपने एक बच्चे के साथ कहां है ? यह भी कहा जाता है कि रोशनी और उसका एक बच्चा शिवराज सिंह की देखरेख में है . वह इसलिए उसे अपने कब्जे में रखा है ताकि वह उसके खिलाफ कोई आवाज न उठाएं . दूधेश्वर नाथ के पड़ोसियों ने नाम न छापे जाने की शर्त पर बताया कि रोशनी अपने एक बच्चे के साथ शिवराज सिंह के कब्जे में है . जहां तक दोनों भांजे की बात है तो अक्सर रुपए के लेन-देन को लेकर शिवराज सिंह का अपने भांजे के साथ विवाद हुआ करता था. पूर्व में इस संबंध में टेल्को थाना में एक मामला भी दर्ज कराया गया था. रुपए पैसे के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े का यह मामला शिवराज सिंह द्वारा दर्ज कराया गया था. इस मामले में उसके दोनों भांजे को जेल भी जाना पड़ा था. अगर इस पूरे मामले की जांच हुई तो परत दर परत कई रहस्य खुलेंगे . संभव है कि आरोप लगाने वाला आरोप के घेरे में आ जाए.

    शिवराज सिंह के कारनामे की अगली कड़ी

    इंद्रावती की मौत के बाद टीएमएच में दूधेश्वर नाथ और शिवराज सिंह दोनों ने एक पेपर पर दस्तखत बनाए थे, जिसमें इंद्रावती द्वारा डिप्रेशन में आत्महत्या कर लिए जाने की बात कही गई थी . उसके बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि शिवराज सिंह अपने पूर्व के वादे से मुकर गया और हत्या का आरोप लगाने लगा अपने बहनोई और भांजो पर. अगली कड़ी में हम इस पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का दिनः शुक्रवार 30 अक्टूबर 2020, अश्विन की पूर्णिमा के दिन शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है!
    Next Article नीमा चांदपुरा को प्रखंड का दिलाया जाएगा दर्जा:तेजस्वी

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.