Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईएएस रचना पाटिल होगी मुंगेर की नई डीएम, आईपीएस मानवजीत बने नये एसपी
    Breaking News Headlines बिहार

    आईएएस रचना पाटिल होगी मुंगेर की नई डीएम, आईपीएस मानवजीत बने नये एसपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंगेर. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर मुंगेर में हुए हुए बवाल के बाद गुरुवार को शहर में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए थे. इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने मुंगेर की एसपी लिपि सिंह और जिलाधिकारी राजेश मीणा को हटा दिया.

    अब इसके बाद जिले में नए अफसरों को नियुक्त कर दिया है. आईपीएस अफसर मानवजीत सिंह ढिल्लो को मुंगेर का नया एसपी बनाया गया है. वहीं आईएएस रचना पाटिल को मुंगेर जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.

    गौरतलब है कि मुंगेर में हिंसा भड़कने के बाद गुरुवार को चुनाव आयोग ने वहां के एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था. दरअसल मुंगेर में दो दिन पहले मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रव की घटना हुई थी. इस घटना में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे.

    इस घटना के दो दिन बाद गुरुवार को फिर से शहर में हिंसा की खबरें आई थीं. भीड़ ने कई पुलिस थानों को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी और आगजनी की थी, साथ ही एसपी लिपि सिंह के दफ्तर को भी निशाना बनाया. इस घटना के बाद बिहार निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेर की एसपी लिपि सिंह और डीएम राजेश मीणा को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने की नीस में हुये आतंकी हमले की निंदा, कहा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम फ्रांस के साथ
    Next Article आज का दिनः शुक्रवार 30 अक्टूबर 2020, अश्विन की पूर्णिमा के दिन शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है!

    Related Posts

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.