Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमिताभ बच्चन बने देश की सबसे विश्वसनीय हस्ती, अक्षय कुमार रहे दूसरे पायदान पर
    Headlines सिनेमा

    अमिताभ बच्चन बने देश की सबसे विश्वसनीय हस्ती, अक्षय कुमार रहे दूसरे पायदान पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सिनेमा और समाज के क्षेत्र में अहम योगदान दे रहे हैं. सिनेमा जगत में अतुलनीय योगदान ने बिग बी को अलग मुकाम पर खड़ा कर दिया है. अब अमिताभ बच्चन देश के सबसे विश्वसनीय और सम्मानित ब्रांड के रूप में उभरे हैं. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में सामने आया है कि अमिताभ बच्चन देश की सबसे विश्वसनीय हस्ती हैं.

    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (आईआईएचबी) की ओर से टियारा रिपोर्ट जारी की गई है. इस रिपोर्ट में सेलेब्स का ब्रांड्स के रुप में सर्वे करवाया गया है, जिसमें पता चला है कि कौन सा सेलेब्स सबसे ज्यादा विश्वसनीय ब्रांड के रुप में सामने आया है. इस रिसर्च में 23 शहरों के 60,000 लोगों ने हिस्सा लिया है और इससे प्रत्येक सेलेब्रिटी को अंक दिए गए हैं.

    इस रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन को 88.0 के टियारा स्कोर के साथ भारत की सबसे विश्वसनीय हस्तियों के रूप में वोट दिया गया है, जो बताता है कि सेलेब्स के रुप में अमिताभ बच्चन पर लोग सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं. अमिताभ बच्चन के बाद अक्षय कुमार 86.8 के स्कोर के साथ दूसरी सबसे विश्वसनीय हस्ती हैं. वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो दीपिका पादुकोण 82.8 स्कोर के साथ सबसे विश्वसनीय महिला हस्ती के रुप में सामने आई हैं. वैसे इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स केस को लेकर भी खबरों में रही आलिया भट्ट सबसे आकर्षक सेलेब्रिटी चुनी गई जबकि बॉलीवुड में पुरुषों में इस मामले में रितिक रोशन ने पहला स्थान हासिल किया.

    इस सर्वे में देश की 180 हस्तियों को शामिल किया गया था, जिसमें 69 बॉलीवुड के और 67 टेलीविजन के, 37 खेल के और अन्य सात सेलिब्रिटिज शामिल किए गए थे.

    अगर टीवी के सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर कपिल शर्मा हैं, जिनका स्कोर 63.2 है. वहीं, खेल जगत में महेंद्र सिंह धोनी 86.0 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहे. महिला क्रिकेटर मिताली राज (83.9) उनसे ज्यादा पीछे नहीं रहीं. भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 70.1 प्रतिशत वोट के साथ सबसे विश्वसनीय सेलेब्रिटी कपल चुने गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकहासुनी के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे ने चढ़ा दी सभी पर कार, 4 साल के मासूम की मौत
    Next Article जर्जर सड़क रहने से ममता वाहन तक गांव में नहीं आने को होते हैं तैयार

    Related Posts

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.