Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकारों को नए कृषि कानून लागू करने का निर्देश देने से इन्कार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकारों को नए कृषि कानून लागू करने का निर्देश देने से इन्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार 27 अक्टूबर को उस जनहित याचिका में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया जिसमें सभी राज्यों को केंद्र सरकार के हालिया कृषि कानूनों को लागू करने के निर्देश देने की मांग की गई थी. सीजेआई ने कहा- क्षमा कीजिए, हम याचिका में हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हैं

    प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, क्षमा कीजिए, हम याचिका में हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हैं. हिंदू धर्म परिषद की ओर से दाखिल इस जनहित याचिका में मांग की गई है कि सभी राज्यों को कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) अधिनियम, 2020, मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवा पर किसान (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) समझौता अधिनियम, 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 लागू करने के निर्देश दिए जाएं.

    कांग्रेस शासित राज्य कृषि कानूनों के विरोध में हाल ही में कांग्रेस शासित राज्य पंजाब ने राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार के उक्त तीनों कानूनों को खारिज कर दिया था. कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी इसी तरह के प्रस्ताव पारित करने पर विचार कर रहे हैं. विपक्ष का आरोप है कि नए कृषि कानून किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं देते.

    दरअसल, देशभर में कई स्थानों पर विपक्षी दल और किसान संगठन इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं. विपक्ष का आरोप है कि नए कृषि कानून किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी नहीं देते, जबकि सरकार का कहना है कि नए कानूनों में एमएसपी को खत्म नहीं किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेहा कक्कड़ लौटीं मुंबई, गले में मंगलसूत्र पहने मॉर्डन दुल्हन अवतार में आईं नजर
    Next Article वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण ने कहा- इकोनॉमी में सुधार के संकेत, लेकिन इस साल निगेटिव रहेगी जीडीपी ग्रोथ

    Related Posts

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    June 6, 2026

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.