Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पशुपालकों को टीकाकरण एवं यूआईडी टैग की जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News झारखंड

    पशुपालकों को टीकाकरण एवं यूआईडी टैग की जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पशुओं में होने वाले खुरपका एवं मुंहपका बीमारी से बचाने हेतु टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के द्वारा जिला पशुपालन कार्यालय जामताड़ा में सम्पन्न*

    ■ *पशुपालकों को टीकाकरण एवं यूआईडी टैग की जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।*

    ■ *”अपने आधार एवं मोबाइल नंबर की सहायता से पशुओं को पंजीकृत कराते हुए टैगिंग एवं टीकाकरण करवाएं पशुपालक”:- श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.), उपायुक्त जामताड़ा।*

    ■ *वर्ष में दो बार प्रत्येक छ: माह में पशुओं बीमारी से बचाने हेतु लगाया जाएगा टीका*

    राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत आज दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) जामताड़ा के द्वारा पशुओं के टैगिंग एवं टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पशुपालन कार्यालय जामताड़ा में किया गया।

    *प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*

    इस मौके पर उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम के वृहद प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जिले के प्रत्येक प्रखंड तथा पंचायतों में जाकर पशुपालकों को जागरूक करेगी।

    *प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप पशुओं का टैगिंग एवं टीकाकरण कार्य होगा*

    जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ इन्दुभूषण सिन्हा ने उपायुक्त को बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जामताड़ा जिले के 4 लाख 31 हजार 546 गायों, 20 हजार 420 भैंस, 38 हजार 364 भेड़ तथा 2 लाख 56 हजार 929 बकरी प्रजाति के पशुओं को 12 अंकों का यूआईडी टैग लगाकर इनाफ पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि कर वर्ष में दो बार 6 माह के अंतराल पर एफएमडी टीकाकरण करने का लक्ष्य प्राप्त है।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के पशुपालकों से अपील किया गया कि सभी अपने आधार व मोबाईल नंबर से अपने पशुओं को पंजीकृत कराते हुए टैगिंग एवं टीकाकरण करवाएं। इस कार्य हेतु विभाग द्वारा प्रत्येक पंचायत के लिए टीकाकरण कर्मी को चयनित किया गया है सभी टीकाकरण कर्मी जिला अंतर्गत सभी पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुपालकों से संपर्क स्थापित कर पंजीकरण एवं टीकाकरण का कार्य करेंगे। बताया कि एनएडीसीपी कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत पूरा कार्यक्रम निःशुल्क है। पशुपालकों को किसी प्रकार का शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। इस कार्यक्रम की सफलता व आपके पशुओं की सुरक्षा हेतु जिले के पशुपालकों का सहयोग अपेक्षित है।

    *टीकाकरण कर्मियों के बीच उपायुक्त ने किया सामग्रियों का वितरण*

    कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा उपस्थित टीकाकरण कर्मियों को कोल्ड चैन मेंनटेन करते हुए एफएमडी टीका, कोल्ड बाक्स, टैग, टैग मशीन, सिरींग, नीडल का वितरण किया गया वहीं उपायुक्त की मौजूदगी में एक पशु का टैगिंग एवं टीकाकरण करके डेमो दिखाया गया।

    इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ इन्दुभूषण सिन्हा,जिला नोडल पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ मनोज सिंह, डॉ प्रेमचंद साव, सहित पशुपालन विभाग के कर्मी व अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर शांति समिति और दुर्गा पूजा कमिटी की जिला प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक संपन्न
    Next Article मुख्यमंत्री से मुलाकात कर झारखंड आदिवासी महासभा ने एक ज्ञापन सौंपा

    Related Posts

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    June 6, 2026

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.