Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर शांति समिति और दुर्गा पूजा कमिटी की जिला प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    बिरसानगर शांति समिति और दुर्गा पूजा कमिटी की जिला प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020Updated:October 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर शांति समिति और दुर्गा पूजा कमिटी की जिला प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक संपन्न
    पूजा को लेकर जारी सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन होगा आवश्यक
    पंडित और पुरोहित समेत पंडाल में 15 लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होंगे
    बिरसानगर थाना परिसर में गुरुवार दोपहर स्थानीय दुर्गा पूजा कमेटी और शांति समिति के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक हुई . बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखना और सरकारी आदेश निर्देशों यानी पूजा को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करना था. बैठक में अनुमंडल अधिकारी धालभूम के अलावा dsp सिटी अनुदीप सिंह , सर्किल इंस्पेक्टर आरके वर्मा और बिरसानगर थाना प्रभारी राजेश कुमार झा उपस्थित थे. बैठक की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन पूजा में शामिल लोगों के लिए आवश्यक होगा. स्थानीय लोगों को भी इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश पंडाल और उसके आसपास वोड लगाकर उस पर लिखे जाएंगे ऐसा करना दुर्गा पूजा कमेटी के लिए आवश्यक होगा. गाइडलाइन के अनुसार पंडाल के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पंडित और पुरोहित समेत 15 लोग रह सकते हैं. लाउडस्पीकर का इस्तेमाल केवल मंत्र उच्चारण के समय किया जाएगा और उसमें भी उसका आवाज जीरो पॉइंट पर होगा . पूजा पंडाल के आसपास भीड़ लगाना वर्जित होगा. मास्क हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य होगा. इसके अलावे पंडाल का समय-समय पर सेनीटाइज भी कराना होगा. पूजा के दौरान पुलिस क्षेत्र में सक्रिय रहेगी . चौक चौराहों और भीड़भाड़ वाले जगहों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी. किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी होने पर मौके पर मौजूद पुलिस को सूचित किया जा सकता है अथवा हंड्रेड नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी जा सकती है . यह भी तय किया गया की 26 अक्टूबर को विजयादशमी को दिन के 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाएगा . पूजा कमिटी और स्थानीय शांति समिति ने भी अपनी सहमति विसर्जन के समय को लेकर दी . शांति समिति और दुर्गा पूजा कमेटी से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति पूर्वक पूजा का समापन और विसर्जन सुनिश्चित कराने में सहयोग का अनुरोध किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखानकाहे बोखारिया में होगा जलसे का आयोजन
    Next Article पशुपालकों को टीकाकरण एवं यूआईडी टैग की जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.