Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसी को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं:रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    किसी को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं:रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020Updated:October 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किसी को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं:रघुवर दास

    रांची : झामुमो नेताओं को एक शब्द पर मिर्ची लग गई, लेकिन इसके लिए मैं क्या करूं और मैं दोषी कैसे हूं? लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो समेत समूचा विपक्ष प्रधानमंत्री को सार्वजनिक मंचों से चोर कहता रहा, पूरे देश प्रदेश में घूम-घूम कर। यदि चोर शब्द संसदीय तो चोट्टा असंसदीय कैसे है? वह भी मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के सामने ले जाएं। इस पर झामुमो पिनक गया। वह कुछ मामलों की जांच कराने की धमकी दे रहा है। लेकिन रघुवर दास इस तरह की धमकी से डरने वाला नहीं है। जो जांच करनी है कराओ, परंतु यह तो बताओ कि कोयला-बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है या नहीं? पैसे लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग हो रही है या नहीं? इस पर सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में डेढ़ हजार से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हुई है या नहीं? यह सब सवाल सीता जी (श्रीमती सीता सोरेन, झामुमो के प्रथम परिवार की पुत्र वधू) ने उठाया है। मीडिया में इससे संबंधित खबरें भरी पड़ी हैं। लेकिन सरकार और सरकारी पार्टी के खैरख्वाह कह रहे हैं कि राज्य में रामराज्य कायम हो गया है। यह रामराज्य वाले सीता जी को तो गलत नहीं कह रहे हैं, लेकिन रघुवर दास पर खीज उतार रहे हैं। झामुमो के नेता यह फरेब फैलाते रचते रहते रहे हैं कि झारखंड उनके आंदोलन की बदौलत बना है। लेकिन हकीकत यह है कि समय-समय पर क्षुद्र स्वार्थों के चलते झारखंड आंदोलन को बेचा। 1980 में कांग्रेस ने इन्हें पटाया और यह आंदोलन भूलकर जगन्नाथ मिश्र की गाय का दूध पीने लगे। फिर लालू प्रसाद की भैंस का दूध पीने लगे और बाद में नरसिम्हा राव की बकरी का दूध पीते पीते जेल चले गए थे। क्या वह जेल यात्रा झारखंड आंदोलन के कारण हुई थी? नहीं, झामुमो सांसदों ने कांग्रेस सरकार बचाने के लिए घूस ली थी। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ इस आधार पर बरी किया था कि मामला चूंकि संसद के अंदर का है, इसलिए वह सजा नहीं दे सकता। जरा सोचिए जिसका शीर्ष नेतृत्व संसद में पैसा लेकर वोट बेचता हो, जिसके घर की बहू चोरी-चकारी, फर्जीवाड़े का खुलेआम आरोप लगाती हो, जिसके राज में अवैध कोयला-बालू लदे ट्रक पकड़े जाने के बावजूद छोड़ दिए जाते हैं, उसे विपक्ष आखिर किस शब्द से विभूषित करे। विपक्ष का काम ही है सरकार को घेरना, उसके कुकृत्यों का पर्दाफाश करना और मैं वह करता रहूंगा। सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली जाए तो वह हाजी नहीं हो जाएगी, इसलिए मुझे डराइये-धमकाइए मत। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं। तीनों वंशवादी पार्टी (झामुमो, कांग्रेस व राजद) की करतूतों की फेहरिस्त लंबी है। बात निकलेगी तो बहुत दूर तलक जाएगी। भाजपा सड़क से सदन तक लड़ने के लिए कमर कस चुकी है। जो सच है मैंने वही कहा है और कहता रहूंगा। बहत्तर छेदवाली छलनी सूप का क्या जांच कराएगी? वैसे भी रघुवर दास कोई कुम्हड़े का बतिया नहीं है, जो किसी की तर्जनी के इशारे पर कुम्हला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.