Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो सहारा सिटी बलात्कार कांड में नानक सेठ और उसकी पत्नी ममता सेठ को पॉलीग्राफ़ टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट की सहमति के लिए सीआईडी ने भेजा पत्र
    अपराध झारखंड

    मानगो सहारा सिटी बलात्कार कांड में नानक सेठ और उसकी पत्नी ममता सेठ को पॉलीग्राफ़ टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट की सहमति के लिए सीआईडी ने भेजा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो सहारा सिटी बलात्कार कांड में नानक सेठ और उसकी पत्नी ममता सेठ को पॉलीग्राफ़ टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट की सहमति के लिए सीआईडी ने भेजा पत्र

    मानगो सहारा सिटी में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच कर रही सीआईडी ने मामले के मुख्य गवाह नानक सेठ और उनकी पत्नी ममता सेठ को ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एक सहमति पत्र कोर्ट के आदेश से भेजा है . सीआईडी इन दोनों टेस्टों के लिए उनकी और उसकी पत्नी की सहमति प्राप्त करना चाहती है. बिना उनकी सहमति के दोनों टेस्ट संभव नहीं है. हालांकि इसके जबाव के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है. दरअसल मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश 5 श्री सुभाष की अदालत में सीआईडी की ओर से एक अर्जी डाली गई , जिसमें बताया गया की बलात्कार कांड की सच्चाई और उसके तहत तक पहुंचने के लिए दो मुख्य गवाहों नानक सेठ और उसकी पत्नी ममता सेठ का ब्रेन मेपिंग और पॉलीग्राफ़ टेस्ट कराया जाना आवश्यक है . अदालत ने इस अर्जी पर विचार के बाद सीआईडी को निर्देशित किया कि इस टेस्ट के लिए टेस्ट कराए जाने वाले व्यक्ति की सहमति जरूरी है. इसलिए दोनों गवाहों को सहमति पत्र भेजा जाए . कोर्ट के आदेश से सीआईडी ने नानक सेठ और उनकी पत्नी ममता सेठ को सहमति पत्र जारी किया है . वही इस बात को लेकर गंभीर चर्चा छिड़ गई है, कि आखिर दो गवाहों नानक सेठ और उसकी पत्नी ममता सेठ का ब्रेन मेपिंग और पोलियो ग्राफी टेस्ट क्यों आवश्यक है? होना तो चाहिए पीड़िता का जिसने पुलिस को कोर्ट में सीआईडी को अपना बयान दिया है . उसने अभियुक्तों की पहचान की है और अपने साथ हुए बलात्कार की घटना का विस्तार से विवरण दिया है. इसके अलावा जिन लोगों पर आरोप है यानी इंद्रपाल सैनी, श्रीकांत महतो और शिव कुमार महतो का ब्रेन मैपिंग और नारको टेस्ट होना चाहिए , ताकि घटना की असलियत का पता चल सके. जिन लोगों पर आरोप है वह सिरे से इन आरोपों को खारिज करते हैं. इसके अलावा दो पुलिस अधिकारियों पर भी बलात्कार के आरोप हैं. पीड़िता ने अपने बयान में स्वीकार किया कि एमजीएम थाना में उसके साथ दुष्कर्म हुआ था. तत्कालीन थाना प्रभारी और तत्कालीन डीएसपी ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था. पीड़िता नानक सेठ के घर में नौकरानी का काम करती थी. जब नानक सेठ और उसकी पत्नी ममता सेठ घर में नहीं होते थे तो उसके साथ दुष्कर्म किया जाता है . उसे बाहर भी ले जाया जाता था. जैसा कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा था. उल्लेखनीय है कि घटना के संबंध में मानगो थाना में मामला दर्ज किया गया था. तीनों आरोपी जेल भेजे गए थे. हालांकि लम्बे समय बाद उन्हें जमानत भी मिल गई . वहीं पुलिस ने इन तीनों का ब्रेन मैपिंग टेस्ट का आदेश और सहमति दोनों प्राप्त करने के बाद इन्हें गांधीनगर ले गई . लेकिन केवल शिव कुमार का ही ब्रेन मैपिंग हो पाया. क्योंकि जांच के बाद बताया गया कि इंद्रपाल सैनी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है. ऐसे में उनका टेस्ट नहीं हो सकता है जबकि श्रीकांत महतो के बारे में बताया गया कि वे बांग्ला भाषी हैं जिसकी वजह से उनका बयान दर्ज करने में कठिनाई होगी. इसलिए इन दोनों को बिना नारकोटेस्ट के ही उन्हें वापस लौटा दिया गया.

    बातचीत की मूल रिकॉर्डिंग मांगी सीआईडी ने

    दूसरी ओर सीआईडी ने नानक सेठ को एक नोटिस भेज कर एमजीएम थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी, तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा, एमजीएम हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक नर्सिंग होम की सिस्टर और पुलिस अधिकारियों के एक पैरवी कार समेत चार लोगों की रिकॉर्ड की गई बातचीत को असली रूप में यानी पहले जिस उपकरण से रिकॉर्डिंग की गई थी उसको प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया है. जानकारी हो कि नानक सेठ ने इन सभी रिकॉर्डिंग की सीडी कोर्ट में प्रस्तुत की है. लेकिन सीआईडी अनुसंधान के क्रम में चारों लोगों की वास्तविक रिकॉर्डिंग और उसकी बातचीत की असलियत जानना चाहती है. ताकि तकनीकी रूप से उसकी सच्चाई की जांच कराई जा सके . वही इस मुद्दे पर नानक सेठ का कहना है उसने जो सीडी कोर्ट में उपलब्ध कराई है उसका वास्तविक रूप कोर्ट की अनुमति के बाद ही वह किसी को देगा. क्योंकि कोर्ट को इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए कि वास्तविक रिकॉर्डिंग का क्या और कैसे इस्तेमाल किया जा रहा है. संभव है की रिकॉर्डिंग की सच्चाई को क्षति पहुंचाई जाए जिससे साक्ष्य कमजोर पड़े.

    आखिर मेरे ब्रेन मैपिंग और पॉलियों ग्राफी टेस्ट की जरूरत सीआईडी को क्यों पड़ी, ना तो मैं प्रत्यक्षदर्शी गवाह हूं और ना ही मेरे नारको और पोलियो ग्राफिक टेस्ट को कोर्ट में साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. कायदे से तो नारको और पालियों ग्राफी टेस्ट पीड़िता और अभीयुक्तों का कराया जाना चाहिए. वैसे मैं इसके लिए तभी तैयार हो सकता हूं जब मेरे स्वास्थ्य को किसी भी तरह से क्षति न पहुंचे और पहुंचने पर मेरे परिवार को भारी-भरकम मुआवजा दिया जाए. मेरे जान माल की सुरक्षा की गारंटी ली जाए
    नानक सेठ

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय सेना ने लौटाया सीमा पर पकड़ा गया जवान, चीनी सेना ने कहा शुक्रिया
    Next Article कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.