Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाथरस कांड: आहत वाल्मीकि समाज के 50 परिवारों ने किया धर्म परिवर्तन, बने बौद्ध
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    हाथरस कांड: आहत वाल्मीकि समाज के 50 परिवारों ने किया धर्म परिवर्तन, बने बौद्ध

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हाथरस कांड से आहत वाल्मीकि समाज के 50 परिवारों के 236 लोगों ने बौद्ध धर्म अपना लिया. मामला गाजियाबाद के करहेड़ा इलाके का है. बीती 14 अक्टूबर को इलाके में रहने वाले वाल्मीकि समाज के 236 लोग एकजुट हुए और उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के परपोते राजरत्न अंबेडकर की मौजूदगी में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली.

    इन परिवारों का आरोप है कि हाथरस कांड से वे काफी ज्यादा आहत हुए हैं. आरोप यह भी है कि लगातार आर्थिक तंगी से जूझने के बावजूद इनकी कहीं सुनवाई नहीं होती है. इन लोगों ने आरोप लगाया कि हर जगह इनकी अनदेखी की जाती है. बीती 14 अक्टूबर का वो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजरत्न आंबेडकर बौद्ध धर्म की दीक्षा इन लोगों को दे रहे हैं. इसी दौरान इन लोगों ने बौद्ध धर्म को अपना लिया. इन्हें भारतीय बौद्ध महासभा की तरफ से एक प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है.

    समाजसेवा में जुटेंगे

    धर्म परिवर्तन करने वाले बीर सिंह ने बताया कि उनके गांव के 50 परिवारों के 236 लोगों ने बौद्ध धर्म अपना लिया है, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई फीस नहीं ली गई है. बस अब इस धर्म को अपनाने के बाद समाज सेवा जैसे अच्छे काम करने को कहा गया है.

    गौरतलब है कि 14 सितंबर को हाथरस के बुलगढ़ी गांव में वाल्मीकि समाज की एक बिटिया के साथ कथित गैंगरेप के बाद उसकी हत्या से ही आक्रोश देखने को मिल रहा है. घटना के बाद से वाल्मीकि समाज ने जगह-जगह प्रदर्शन कर अपना विरोध भी जताया था. फिलहाल इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है. चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में बंद हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेन्‍नई में प्‍याज के भाव 73 रुपये और कोलकाता में 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची
    Next Article निस्वार्थ भाव से मां की सेवा और पूजा करनी है तो विवाद में स्थायित्व कैसा

    Related Posts

    AISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन

    October 7, 2026

    वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 को, इंडिया गठबंधन करेगी शक्ति प्रदर्शन

    October 7, 2026

    जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने की मांग, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला वापस लेने की अपील

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन

    वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 को, इंडिया गठबंधन करेगी शक्ति प्रदर्शन

    जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने की मांग, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला वापस लेने की अपील

    झारखंड में पहली बार 108 मुख और 121 हाथों वाली मां दुर्गा की प्रतिमा

    विशेष बच्चों के बीच फल बांटे, स्कूल परिसर में लगाए 15 पौधे

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    Strategic gameplay surrounding https://thelabcasino-ca.ca for seasoned gamblers

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.