Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
    Breaking News Headlines

    इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से संबंधित एक मामले में गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के परिवार की 22 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है. ईडी ने मंगलवार को बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में एक सिनेमा हॉल और मुंबई स्थित एक होटल भी शामिल है. संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है.

    इस संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई में स्थित एक टाकीज (सिनेमा हॉल) और एक होटल, एक निर्माणाधीन होटल, एक फार्म हाउस, दो बंगला और पंचगनी में 3.5 एकड़ जमीन शामिल है. बयान में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत 22.42 करोड़ रुपये है और इसमें सात बैंक खातों में जमा राशि भी शामिल है.

    धन शोधन के इस मामले में इकबाल मिर्ची और उसके परिवार के खिलाफ अब तक कुल 798 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है. एजेंसी ने इससे पहले जब्ती आदेश जारी किया था. इसमें विदेश में स्थित 203 करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल है. बता दें कि इकबाल मिर्ची की साल 2013 में लंदन में मौत हो गई थी.

    माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के सहयोगी मिर्ची पर मादक पदार्थों की तस्करी और उगाही से रकम हासिल करने के आरोप लगाए गए थे. ईडी ने पहले कहा था कि इकबाल मिर्ची मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय तस्कर था, जिसने दुनियाभर में अपार चल-अचल संपत्ति अर्जित की थी. एजेंसी ने आरोप लगाया था कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मिर्ची ने अप्रत्यक्ष तरीके से कई संपत्तियां अर्जित की थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWCRMS ने भरी हुंकार, बोनस है हमारा अधिकार, पूरे देश में हुए विरोध प्रदर्शन
    Next Article वेब सीरीज में जल्द नजर आयेंगे कपिल शर्मा, ले रहे इतनी मोटी रकम

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Strategic gameplay surrounding https://thelabcasino-ca.ca for seasoned gamblers

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.