Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्लेमिंग ने बता दी चेन्नई की सच्चाई, कहा- बूढ़े हैं खिलाड़ी, टीम की ताकत खत्म हो चुकी
    Headlines खेल

    फ्लेमिंग ने बता दी चेन्नई की सच्चाई, कहा- बूढ़े हैं खिलाड़ी, टीम की ताकत खत्म हो चुकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट से बाहर होने के मुहाने पर खड़ी है. टीम 10 में से सात मुकाबले हार चुकी हैं. चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अब कबूला है कि मैनेजमेंट को यह पता था कि आईपीएल 2020 में बूढ़ी होती टीम की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं. उनका बयान राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद आया है. राजस्थान ने 19 अक्टूबर को चेन्नई को सात विकेट से हराया.

    फ्लेमिंग बोले- टीम में एनर्जी नहीं

    मैच के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि अंक तालिका को देखने के बाद यह कहना सही होगा कि शायद इस टीम की ताकत खत्म हो चुकी है. यदि आप टीम के तीन साल के चक्र को देखेंगे तो पाएंगे कि पहले साल में इसने खिताब जीता. दूसरे साल में आखिरी गेंद पर हारे. और मैनेजमेंट को हमेशा लगता था कि तीसरा साल एक बूढ़ी होती टीम के साथ कठिन होगा. यूएई में टीम के सामने एकदम अलग तरह की जरूरतें और चुनौतियों सामने आई हैं.

    सीएसके का रास्ता बंद नहीं लेकिन.

    सीएसके के कोच ने कहा कि राजस्थान से हार के बाद टीम काफी निराश है. सबको इस मैच का महत्व पता था. उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो ड्रेसिंग रूम का माहौल एकदम डूबा हुआ है. हम दो मैचों में जीतने के करीब थे, लेकिन आज हम पूरी तरह पीछे रह गए. हमें पता था कि मुकाबले में रहने के लिए आज का मैच जीतना जरूरी था. मुझे लगता है कि अभी भी प्लेऑफ में जाने का दरवाजा बंद नहीं हुआ है. लेकिन जब आप दूसरों के नतीजों के भरोसे होते हैं और आपकी टीम की फॉर्म गड़बड़ हो तो जज़्बा बनाए रखना मुश्किल होता है.

    दूसरी टीमों के भरोसे होगा चेन्नई का फ्यूचर

    बता दें कि चेन्नई को अभी आईपीएल 2020 में चार मैच खेलने हैं. मुकाबले में बने रहने के लिए उसे सभी चारों जीतने होंगे. इसी से उनके आगे जाने के अवसर जिंदा रहेंगे. फ्लेमिंग ने माना कि टीम के खेल में सुधार के साथ ही बाहर की काफी सारी चीजों को भी उनकी टीम के अनुसार होने की जरूरत होगी. उन्होंने कहा कि बाहर से मदद मिलने पर टीम के आगे जाने की संभावना है लेकिन यह सब इतना आसान नहीं होता है.

    धोनी बोले- अब युवाओं को देंगे मौके

    कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी मैच के बाद संकेत दिया था कि इस सीजन में उनकी टीम के पास अब ज्यादा कुछ नहीं बचे हैं. ऐसे में उन्होंने युवाओं को मौका देने की बात कही थी. धोनी ने कहा था कि इस बार युवाओं को उतने मौके नहीं दिये. ऐसा भी हो सकता है कि अपने युवाओं में जुनून न दिखायी दिया हो. आगे उन्हें मौका दे सकते हैं और वे बिना किसी दबाव के खेल सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान में बम विस्फोट, पांच नागरिकों की मौत
    Next Article एमपी में शिवराज की मंत्री के बोल, कहा- मदरसों से आतंकवादी निकलते हैं, इन्हें बंद कर देना चाहिए

    Related Posts

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    July 3, 2026

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.