मो मासूम खान अध्यक्ष समय की पुकार ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
बेगूसराय में बारवे रवि अव्वल (हजूर पगैम्बर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जन्म) को लेकर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर मो मासूम खान अध्यक्ष समय की पुकार ने एक ज्ञापन श्री संजीव कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय को दिया । मो मासूम खान अध्यक्ष समय की पुकार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बारवे रवि अव्वल (हजूर पगैम्बर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जन्म) को एक जुलूस देवना ग्राम से होते हुए देवना चौक NH 31 से हरपुर चौक से होते हुए गोविंद पुर चौक (पंचायत केशावे) से बथोली तक जाती थी । मगर कोरोना वायरस और इलेक्शन को ध्यान में रखते हुए। इस साल देवना ग्राम से देवना चौक Nh 31 से बथोली तक जाएगी । इस जुलूस का समापन बरौनी उद्योगिक क्षेत्र के मज़ार शरीफ ( बूढ़ा बाबा) पर सम्पन होगा । श्री संजीव कुमार अनुमंडल पदाधिकारी ने ज्ञापन लेकर कहा कि इस साल इलेक्शन को ध्यान में रखते हुए एक ज्ञापन ज़िलाधिकारी मोहदय को भी दे दिया जाए।

