Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 104 अभ्यर्थी रह गए चुनावी मैदान में, तीन विधानसभा क्षेत्र में होगा डबल बैलट यूनिट
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    104 अभ्यर्थी रह गए चुनावी मैदान में, तीन विधानसभा क्षेत्र में होगा डबल बैलट यूनिट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    104 अभ्यर्थी रह गए चुनावी मैदान में, तीन विधानसभा क्षेत्र में होगा डबल बैलट यूनिट

    बेगूसराय/अजय शास्त्री:-
    बेगूसराय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब तक आचार संहिता एवं कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर नौ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। नामांकन में जुटी भीड़ का वीडियोग्राफी कराया गया है, जांच पड़ताल चल रही है, जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी सोमवार की देर शाम कारगिल भवन में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं एसपी अवकाश कुमार ने दी। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को नाम वापसी के क्रम में बछवाड़ा से रिंकू देवी एवं बेगूसराय से अनिल कुमार देव ने नामांकन वापस लिया है। अब सात विधानसभा में 104 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। चेरिया बरियारपुर में 17, बछवाड़ा में 19 एवं बेगूसराय में 18 प्रत्याशी रहने के कारण दो बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। तेघड़ा विधानसभा में 14, साहेबपुर कमाल में दस तथा मटिहानी एवं बखरी में 13-13 प्रत्याशी रहने के कारण एक यूनिट का ही उपयोग किया जाएगा। 300 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 105 ऑल वूमेन मतदाता मतदान केन्द्र रहेंगे। जबकि सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी समेत सभी सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं रहेंगी। स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के लिए 32 फ्लाइंग टीम, 31 एसएसटी टीम एवं 972 पीसीसी टीम का गठन किया गया है। 326 मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर एवं 333 मतदान केंद्र पर ई-रिक्शा की व्यवस्था रहेगी। पोस्टल बैलट के लिए प्राप्त आवेदन में से 1149 को स्वीकृति दी गई है। 22 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के चुनाव की भी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर विशेष बल द्वारा 49 चिन्हित स्थान समेत 61 जगहों पर फ्लैग मार्च एवं छापेमारी किया गया है। 18 लोगों को दूसरे जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है, चार और लोग दूसरे जेल स्थानांतरित किए जाएंगे। 7662 लोगों को 107 के तहत नोटिस भेजी गई है। वारंट एवं कुर्की का तेज गति से निष्पादन किया जा रहा है। 119 लोगों के विरुद्ध सीसीए-तीन के तहत तथा एक अपराधी प्रिंस कुमार के विरुद्ध सीसीए-12 का प्रस्ताव भेजा गया है। एसपी ने बताया कि सभी बॉर्डर पर 24 घंटे गहन जांच की जा रही है। मतदान के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। एसएसटी टीम द्वारा 183 लीटर महुआ एवं करीब 90 लीटर विदेशी शराब, चार बाइक, एक स्कॉर्पियो एवं एक यूएसबी कार अब तक जप्त किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित
    Next Article मो मासूम खान अध्यक्ष समय की पुकार ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.