Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » AIRF-WCREU का अल्टीमेटम, 21 अक्टूबर तक नहीं मिला बोनस का पैसा तो RAIL का पहिया करेंगे जाम
    Breaking News Headlines

    AIRF-WCREU का अल्टीमेटम, 21 अक्टूबर तक नहीं मिला बोनस का पैसा तो RAIL का पहिया करेंगे जाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    त्योहारों पर समय से बोनस न मिलने से रेलवे कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है. रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक विभाग हर साल बोनस दुर्गा पूजा के पहले ही बांट देता था, लेकिन इस साल अभी तक बोनस नहीं मिला है, जिसकी वजह से कर्मचारियों में गुस्सा है.

    ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के साथ वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) की वर्चुअल मीटिंग के बाद तय हुआ कि अगर 21 अक्टूबर तक बोनस का ऐलान नहीं किया गया तो रेलवे कर्मचारी 22 अक्टूबर को दो घंटे तक रेल का चक्काजाम करेंगे.

    डबलूसीआरईयू के महामंत्री मुकेश गालव ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान रेलवेकर्मियों ने हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे काम किया, लेकिन सरकार रेल कर्मियों की इस मांग की अनदेखी कर रही है. उन्होंने कहा कि यह फैसला लिया गया कि अगर रेल कर्मियों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान के आदेश रेल मंत्रालय द्वारा 20 अक्टूबर तक जारी नहीं किये जाते हैं तो 22 अक्टूबर 2020 को सीधी कार्रवाई की जाएगी.

    वित्त मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी

    वहीं एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने दावा किया कि बोनस से संबंधित फाइल रेलवे बोर्ड ने वित्त मंत्रालय को भेजी है, जिस पर अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि भुगतान दुर्गा पूजा से पहले किया जाता था, लेकिन इस बार अब तक यह नहीं किया गया, जिससे रेलवे कर्मचारियों में गंभीर आक्रोश है. बैठक में अधिकारियों ने भी सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर नाराजगी जाहिर की और सीधी कार्रवाई की मांग की. इसी श्रृंखला में दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को साय 5.00 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर विशाल आम सभा कर रेलकर्मचारी अपना विरोध प्रदर्शित करेगें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र सरकार आर्थिक संकट में फंसी, शरद पवार बोले- बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए कर्ज ही विकल्प
    Next Article चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार पर युवक ने फेंका पत्थर, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.