Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा चुनान कराने के लिए इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है:डीएम बेगूसराय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय राजनीति

    स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा चुनान कराने के लिए इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है:डीएम बेगूसराय

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा चुनान कराने के लिए इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है:डीएम बेगूसराय

    डीएम ने बताया कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा चुनान कराने के लिए इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 हजार 54 मतदाता हैं ।इसके लिए 32 मतदान के बूथ बनाए गए हैं ।वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 2 हजार 291 मतदाता बेगूसराय में है ।इसके लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं ।सभी मतदाता सुबह 8:00 से शाम के 5:00 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे ।उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को दरभंगा में मतों की गिनती की जाएगी।
    एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि 3 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर तैयारी जोर शोर से जिले में चल रही है ।जिले के चारो दिशा के सीमाओं पर दिन रात पुलिस के द्वारा गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।चुनाव को भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए जिले में पुलिस बल की टीम फ्लैग मार्च जगह-जगह पर कर रहे हैं ।एसपी ने कहा कि डीएम साहब के पास 119 व्यक्तियों के ऊपर सीसीए की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया था ।जिसमें 69 व्यक्तियों के ऊपर आदेश पारित हो गया है। उन्होंने कहा कि किसी मतदाताओं को अब डरने की जरूरत नहीं है ।सभी मतदान केंद्रो पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे ।इस मतदान के पर्व को जिले के सभी मतदाता महा पर्व के रूप में मनावे।
    इस अवसर पर जिले के प्रभारी डीपीआरओ भुवन कुमार भी उपस्थित थे।

    डीएम ने बताया कि नाम वापसी के बाद सातों विधानसभा में अब 104 अभ्यर्थी मैदान में बच गए हैं

    बेगूसराय । बेगूसराय के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कारगिल विजय सभागार भवन में मीडिया को जानकारी दिया कि आज नाम वापसी का समय था। जिसमें बछवाड़ा और बेगूसराय से एक एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है। बछवाड़ा से रिंकू देवी और बेगूसराय से अनिल कुमार देव ने अपना नाम वापस लिया है। डीएम ने बताया कि नाम वापसी के बाद सातों विधानसभा में अब 104 अभ्यर्थी मैदान में बच गए हैं। जिसमें चेरिया बरियारपुर से – 17 ,बछवाड़ा,से -19, तेधड़ा से – 14 ,मटिहानी से – 13 साहेबपुर कमाल से – 10 बेगूसराय से – 18 और बखरी से -13 उम्मीदवार बचे हैं।उन्होंने कहा कि सातों विधानसभा के एक-एक बूथ को आदर्श बूथ बनाया जाएगा।जहां पर सभी पीठासीन पदाधिकारी से लेकर सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं ही रहेंगी।उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को यह सूचित कर दिया गया है कि बिना आदेश लिए कोई जनसभा अगर करते हैं तो आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें:डीसी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.